लाइव न्यूज़ :

इरफान खान के ट्यूमर के बारे में डॉक्टर ने कहा- बीमारी रेयर है लेकिन...

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 17, 2018 10:12 IST

एप्पल कंपनी के संस्थापक स्टीव जॉब्स का निधन भी इसी बीमारी न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर से हुआ था।

Open in App

मुंबई, 17 मार्च;  बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर इरफान खान न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर से दिनों  जूझ रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद इरफान खान ने ट्वीट करके दी है। इरफान खान ने बताया कि उन्हें न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर है। हालांकि सोशल मीडिया पर इस बात की अफवाह थी कि उनको  ब्रेन कैंसर है। इरफान खान की इस बीमारी के पता चलने के बाद अब सबके मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या इरफान इस बीमारी से उभर पाएंगे। सोशल मीडिया पर 6 से 9 महीने को लेकर एक अफवाह भी उड़ी थी कि इरफान के पास सिर्फ अब इतना ही वक्त है। लेकिन आइए जानते हैं इसपर डॉक्टर का क्या कहना है...

गंगाराम अस्पताल के गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी के चेयरमैन डॉ. सौमित्र रावत ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया है कि इस बीमारी के नाम में न्यूरो शब्द होने के बाद भी इसका  मस्तिष्क से कोई खासा कनेक्शन नहीं है। न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर ज्यादातर अग्नाशय, फेफड़े , छोटी आंत, बड़ी आंत व पेट के अन्य हिस्सों में होता है। यह दुर्लभ बीमारियों की श्रेणियों में आता है लेकिन इसका इलाज संभव है।

डॉ. सौमित्र रावत ने कहा कि  अगर शुरुआती चरण में बीमारी का पता चल जाए तो सर्जरी कर ट्यूमर निकाल दिया जाता है। एडवांस स्टेज में कीमो व रेडियोथेरेपी की जरूरत पड़ती है। उन्होंने कहा कि एप्पल कंपनी के संस्थापक स्टीव जॉब्स का निधन इस बीमारी के कारण ही हुआ था। उनके पैंक्रियाज में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर था।इरफान खान ने 16 मार्च को ट्वीट कर लिखा, हर वक्त जरूरी नहीं है कि जिंदगी से हमको वही मिले जो हम चाहते हैं, या उम्मीद करते हैं। असंभावित चीजों से हम आगे बढ़ते हैं, मेरे पिछले कुछ दिन ऐसे ही गुजरे हैं। मुझे अब पता चला कि मुझे न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर है। 'मुझे पहले से लग रहा था कि मुझे न्‍यूरो इनडोक्राइन ट्यूमर हुआ है। लेकिन इसको स्वीकार करना थोड़ा मुश्किल था। लेकिन आप सब के प्‍यार और दुआओं से मुझे हिम्मत मिली है। मैं इलाज के सिलसिले में अभी देश से बाहर हूं। मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि मेरे लिए दुआएं मांगते रहें।'

टॅग्स :इरफ़ान खानकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

क्रिकेटWATCH: रिंकू सिंह के पिता का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया, क्रिकेटर बेटे ने पिता की अर्थी को दिया कंधा

स्वास्थ्यकैंसर जैसी बीमारियों का सस्ता होना ही चाहिए इलाज

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में हर दिन 38 नए कैंसर?, डाक्टर बोले-उपाय नहीं किए गए तो स्थिति भयानक होने का खतरा?

स्वास्थ्यमहिलाओं के लिए सुलभ कैंसर स्क्रीनिंग और जन-जागरूकता पर विशेष जोर, विश्व कैंसर दिवस पर दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में CAPS कार्यक्रम का शुभारंभ

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?