लाइव न्यूज़ :

VIDEO: बछड़े को चारा खिलाते नजर आए धर्मेंद्र, कहा- इनके साथ मिलती है एक अलग खुशी

By अमित कुमार | Updated: May 12, 2020 09:57 IST

धर्मेंद्र का यह वीडियो सोशल मीडिया पर हमेशा की तरह वायरल हो रहा है। लोग लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देधर्मेंद्र ने अपना एक नया वीडियो पोस्ट किया है, इस वीडियो में धर्मेंद्र बछड़े को प्यार से चारा खिलाते नजर आ रहे हैं।इससे पहले कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए धर्मेंद्र ने फैंस के सामने अपनी बात रखी थी।

कोरोना वायरस के चलते देश में 17 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। इस लॉकडाउन की वजह से बड़े-बड़े एक्टर इन दिनों अपना सारा समय घर पर ही बिता रहे हैं। दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र फार्म हाउस लॉकडाउन से पहले ही अपने फार्म हाउस चले गए थे। धर्मेंद्र इन दिनों अपने फार्म पर ही पूरा समय बिता रहे हैं। अपने फार्म से धर्मेंद्र अक्सर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।  

धर्मेंद्र ने अपना एक नया वीडियो पोस्ट किया है, इस वीडियो में धर्मेंद्र बछड़े को प्यार से चारा खिलाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह उससे बातें भी कर रहे हैं। जब धर्मेंद्र चारा खिलाते हैं तभी बछड़ा उनके गालों के पास आकर प्यार जताने लगता है। वीडियो पोस्ट करते हुए धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, 'बहुत ज्यादा खुश हूं इन प्यारे लोगों के साथ।' धर्मेंद्र के इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। 

इससे पहले कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए धर्मेंद्र ने फैंस के सामने अपनी बात रखी थी। धर्मेंद्र ने इस संबंध में एक वीडियो पोस्ट किया और लोगों को खास सलाह दी। वीडियो में धर्मेंद्र काफी दुखी नजर आ रहे थे। धर्मेंद्र कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से काफी दुखी हैं और लोगों से हिम्मत के साथ रहने की सलाह दे रहे हैं। 

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर उन्होंने कहा, 'दोस्तो, कोरोना वायरस ने तो पूरी दुनिया की नाक में दम कर रखा है। मैं तो लॉकडाउन से एक दिन पहले ही यहां आ गया था। अपने फॉर्म पर, रोज खबरें सुनता रहता हूं। बहुत दुख होता है। मैं ऐसी कामना करता हूं कि यह बीमारी जल्द ही खत्म हो जाए। आप सभी को जो भी निर्देश मिल रहे हैं उसका पालन करना।'

टॅग्स :धर्मेंद्रबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!