लाइव न्यूज़ :

देश में लॉकडाउन के बीच अनुपम खेर ने लिखी कविता, आज फिर जिंदगी महंगी और दौलत सस्ती हो गई

By अमित कुमार | Updated: March 30, 2020 14:27 IST

इस कविता को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और ट्विटर पर अनुपम की खूब तारीफ भी कर रहे हैं। बेहद छोटी सी लिखी गई इस कविता पर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया था। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से अब तक सबसे ज्यादा आठ मौत हुई है।

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर का लिखा हुआ एक कविता सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौजूदा समय में दुनिया के ताजा हालात को अनुपम खेर ने कविता शक्ल दी है। इस कविता को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और ट्विटर पर अनुपम की खूब तारीफ भी कर रहे हैं। बेहद छोटी सी लिखी गई इस कविता पर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। 

अपनी कविता में अनुपम खेर लिखते हैं, "घर गुलजार, सूने शहर, बस्ती बस्ती मे कैद हर हस्ती हो गई, आज फिर जिंदगी महंगी और और दौलत सस्ती हो गई।" बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से दुनिया भर के हालात कुछ इसी तरह के हैं। 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया था। इस ऐलान के बाद से अनुपम खेर अपने मुंबई स्थित घर में रह रहे हैं।

बता दें कि देश में कोविड-19 मामलों की संख्या सोमवार को 1,017 पर पहुंच गई जबकि बीमारी से मरने वालों की संख्या 29 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब भी 942 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि 99 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। मंत्रालय के सुबह साढ़े 10 बजे के अद्यतन डेटा में बताया गया कि महाराष्ट्र में बीमारी से मौत के दो नये मामले सामने आए हैं। 

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से अब तक सबसे ज्यादा आठ मौत हुई है। इसके बाद गुजरात में पांच, कर्नाटक में तीन, मध्य प्रदेश में दो, दिल्ली में दो और जम्मू-कश्मीर में दो मौत हुई है। केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअनुपम खेरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!