लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के डर के बीच उम्मीद जगाती है अनुपम खेर की ये बातें, वीडियो देख आप भी करेंगे तारीफ

By अमित कुमार | Updated: April 16, 2020 14:32 IST

अनुपम खेर ने ट्विटर पर अपनी सीरीज 'कन्वर्सेशन विद मायसेल्फ' में कोरोना वायरस के डर को लेकर लोगों से बात की है। अनुपम खेर ने इस दौरान कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। कोरोना वायरस का संक्रमण न हो इसे लेकर कई तरह के काम किए जा रहे हैं।

कोरोना वायरस की वजह से भारत में 3 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगी। लॉकडाउन की वजह से लोग अपने घर पर रहने को मजबूर हैं। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक इन दिनों घर पर ही सारा टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने परिवार से दूर कहीं फंसे हुए हैं और घर जाने के लिए बेताब हैं। कोरोना वायरस का संक्रमण न हो इसे लेकर कई तरह के काम किए जा रहे हैं। 

सरकार से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। साथ ही वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार फैंस को इस महामारी से निपटने के तरीकों पर बात करते रहते हैं। एक्टर अनुपम खेर का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें वह लोगों से कोरोना को लेकर फैलने वाले डर पर बात कर रहे हैं। 

इस वीडियो में अनुपम खेर ने कहा कि उनके एक जानने वाले ने उनसे पूछा कि आपको डर नहीं लगता? उन्होंने कहा कि अगर सारी सावधानियां बरत रहे हैं तो डरने की जरूरत नहीं है। अनुपम ने समझाने की कोशिश की कि बेवजह शक न करें। उन्होंने लोगों को समझाया कि हाथ धोएं, सोशल डिस्टेंसिंग मेनटेन रखें और घर पर रहें तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।

भारत में कोरोना वायरस

देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को 414 हो गई और मामलों की संख्या बढ़कर 12,380 तक पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने हालांकि, बताया कि कोविड-19 के 10,477 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है, जबकि 1,488 लोग ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है और एक विदेशी नागरिक अपने देश चला गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअनुपम खेरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!