लाइव न्यूज़ :

अर्नब गोस्वामी पर हुए हमले की बॉलीवुड एक्टर ने की निंदा, कहा-अर्नब ! देश के करोड़ों लोग आपका कवच हैं....

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 23, 2020 11:07 IST

अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अनुपम हर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते नजर आते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेताओं की शिकायतों पर एक टीवी समाचार चैनल के संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए। बीती रात अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी सामिया गोस्वामी पर मुंबई में अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया है।

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस ने कांग्रेस नेताओं की शिकायतों पर एक टीवी समाचार चैनल के संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए। इसके बाद बीती रात अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी सामिया गोस्वामी पर मुंबई में अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया है। अर्नब पर हुए इस हमले पर अनुपम खेर पत्रकार के पक्ष में उतर कर इस हमले की निंदा की है।

अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अनुपम हर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते नजर आते हैं। अपनी नायाब एक्टिंग के लिए फेमस अनुपम ने अर्नब गोस्वामी पर हुए हमले की ट्वीट करके निंदा की है।

अनुपन ने ट्वीट करके लिखा है कि मैं #AnnabGoswami और उनकी पत्नी #Samya पर हमले की पूरी तरह से निंदा करता हूं। यह पूरी तरह से कायरता है। देश बदल चुका है दोस्तों। ये सब चलने वाला नहीं। अर्नब ! देश के करोड़ों लोग आपका कवच है। आपका कोई बाल बाँका नहीं कर सकता। जय हो!!

अनुपम के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग अनुपम के और अर्नब के पक्ष में ट्वीट कर रहे हैं। लोग तरह तरह से इस पर अपने द्वारा प्रतिक्रियाएं पेश कर रहे हैं।

अर्नब ने इस हमले के पीछे कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। गोस्वामी ने वीडियो जारी कर दावा किया है कि उनके ऊपर यूथ कांग्रेस के लोगों ने हमला किया है। साथ ही साथ गोस्वामी ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को कायर बताया है। उन्होंने सोनिया गांधी पर और भी कई आरोप लगाए हैं।  

टॅग्स :अनुपम खेरअर्नब गोस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की‘खोसला का घोसला 2’ में रवि किशन की एंट्री, अनुपम खेर ने जताई खुशी

ज़रा हटकेलाइव डिबेट में 'धुरंधर' पर भड़के अर्नब गोस्वामी, मेकर्स पर लोगों को गुमराह करने का लगाया आरोप, बोले- नहीं देखना चाहते अक्षय खन्ना का डांस | VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीVIRAL: अनुपम खेर ने किया 'तौबा तौबा' पर डांस, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAnupam Kher: फिर सिनेमाघरों में आएगी Tanvi The Great, अनुपम खेर ने 'तन्वी' को फिर से रिलीज करने पर कहा

बॉलीवुड चुस्कीAnupam Kher, Kirron's 40th Wedding Anniversary: ‘इंस्टाग्राम’ पर खास पोस्ट, वीडियो शेयर, पढ़िए क्या लिखा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?