लाइव न्यूज़ :

मुंबई की सड़कों पर 'मिर्जापुर' के बैटमैन ने गरीब लोगों को खिलाया खाना, फैंस कर रहे तारीफ

By अमित कुमार | Updated: April 1, 2020 15:17 IST

भारत में 21 दिन का लॉकडाउन होने के कारण गरीब और भूखे लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इनकी मदद के लिए कई लोग आगे आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअली का यह अवतार देखकर फैंस उन्हें 'मिर्जापुर' का बैटमैन कहकर संबोधित कर रहे हैं। मिर्जापुर में अली के किरदार को इतना पसंद किया गया कि फैंस अभी तक उन्हें गुड्डू भैया कहकर ही पुकारते हैं।

बॉलीवुड एक्टर अली फजल अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतते रहे हैं। अली ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। 'फुकरे' में उनके रोल को फैंस ने खासा पसंद किया था, लेकिन अली को सही पहचान वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में गुड्डू भैया के किरदार से मिली। इस वेब सीरीज में अली के किरदार को इतना पसंद किया गया कि फैंस अभी तक उन्हें गुड्डू भैया कहकर ही पुकारते हैं। 

भारत में  21 दिन का लॉकडाउन होने के कारण गरीब और भूखे लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इनकी मदद के लिए कई लोग आगे आ रहे हैं। इस लिस्ट में अब अली फजल का नाम भी जुड़ गया है। अली फजल इस मुश्किल की घड़ी में मुंबई में गरीबों को खाना खिला रहे हैं। अली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। 

अली इस दौरान चेहरे पर बैटमैन की तरह मास्क लगाए नजर आ रहे हैं। अली का यह अवतार देखकर फैंस उन्हें  'मिर्जापुर' का बैटमैन कहकर संबोधित कर रहे हैं। अली ने वीडियो में कहा, 'जिससे डरते थे वही बात हो गई..आहा हा..हा..हाहा...फेस दिखाने की हिम्मत नहीं है, इस वजह से चेहरा ढका हुआ है। पांच नंबर पेट्रोल पंप के पास कई लोग भूखे हैं, उन्हें ही खाना खिलाने जा रहा हूं। आप भी मदद कीजिए छोटा-बड़ा कोई मायने नहीं रखता।'

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनअली फजलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!