लाइव न्यूज़ :

क्या 'सूर्यवंशी' के बाद एक बार फिर 'हेरा-फेरी' करते दिखेंगे अक्षय कुमार? सुनील शेट्टी का आया चौंकाने वाला बयान

By अमित कुमार | Updated: March 6, 2020 15:54 IST

'हेरा फेरी 3' को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आ रही है, जिसके मुताबिक अक्षय कुमार इस फिल्म को करने के मूड में नहीं हैं। इसके पीछे की वजह अक्षय कुमार का बिजी शेड्यूल बताया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार, सुनेल शेट्टी और परेश रावल की फिल्म 'हेरा फेरी 3' का इंतजार लंबे समय से फैंस कर रहे हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर और बाकी मेंबर तीसरा भाग बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' की तैयारियों में जुटे हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया था। ट्रेलर देखकर अक्षय के फैंस इसे ब्लाकबस्टर करार दे चुके हैं। हालांकि, इस बीच अक्षय कुमार ने फैंस को एक करारा झटका दिया है। अक्षय कुमार, सुनेल शेट्टी और परेश रावल की फिल्म 'हेरा फेरी 3' का इंतजार लंबे समय से फैंस कर रहे हैं। 

'हेरा फेरी 3' को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आ रही है, जिसके मुताबिक अक्षय कुमार इस फिल्म को करने के मूड में नहीं हैं। इसके पीछे की वजह अक्षय कुमार का बिजी शेड्यूल बताया जा रहा है। अक्षय के पास बैक टू बैक कई फिल्में हैं, ऐसे में वह हेरा फेरी के लिए समय निकालने में असमर्थ हैं। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित पहली 'हेरा फेरी' 2000 में रिलीज हुई थी। 

वहीं फिल्म का दूसरा भाग साल 2006 में पेश किया गया था। नीरज वोरा ने इसे डायरेक्ट किया था। लेकिन नीरज वोरा की मौत के बाद फिल्म एक बार फिर टल गई। अब फिल्म के प्रोड्यूसर और बाकी मेंबर तीसरा भाग बनाने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन ऐसी खबर है कि अक्षय इस फिल्म को करने से साफ मना कर रहे हैं। 

अक्षय के बिना फिल्म बनाना संभव नहीं

वहीं सुनील सेट्टी से जब अक्षय के बिना फिल्म बनाने की बात पूछी गई तो उन्होंने अक्षय नहीं होगा तो फिल्म नहीं बनेगी। सुनील के मुताबिक शुरुआती दोनों भाग में अक्षय कुमार ने ही मैन कैरेक्टर का रोल प्ले किया था। ऐसे में उनके बिना फिल्म करने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। 

#herapheri3https://t.co/q6zqiCukpv— Darshan Ganjawala (@darshan_06) March 6, 2020

टॅग्स :अक्षय कुमारसुनील शेट्टीपरेश रावलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!