लाइव न्यूज़ :

जन्मदिन से पहले गरीब और बेबस लोगों की मदद के लिए आगे आए अजय देवगन, 51 लाख रुपये दान देकर दिखाई दरियादिली

By अमित कुमार | Updated: April 1, 2020 20:28 IST

वेस्टर्न इंडिया सिने कर्मचारी महासंघ (एफडब्ल्यूआईसीई) इस समय अपने 5 लाख से अधिक कर्मचारियों की मदद करने के लिए हर संभव उपाय तलाश कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने वेस्टर्न इंडिया सिने कर्मचारी संघ (एफडब्ल्यूआईसीई) में 51 लाख रुपये का डोनेशन दिया था।अजय देवगन और रोहित शेट्टी की इस मदद के लिए फेडरेशन के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने उन्हें धन्यवाद कहा।

कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश अभी लॉकडाउन से गुजर रहा है। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने ऐसे में दिहाड़ी मजदूर को दान देने का फैसला किया है। वेस्टर्न इंडिया सिने कर्मचारी महासंघ (एफडब्ल्यूआईसीई) इस समय अपने 5 लाख से अधिक कर्मचारियों की मदद करने के लिए हर संभव उपाय तलाश कर रही है। अजय ने 51वें जन्मदिन से ठीक पहले इस संस्थान को 51 लाख रुपए का दान देने का फैसला किया है। 

एफडब्ल्यूआईसीई के महासचिव अशोक पंडित ने इस बात की पुष्टि की है। इससे पहले बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने वेस्टर्न इंडिया सिने कर्मचारी संघ (एफडब्ल्यूआईसीई) में 51 लाख रुपये का डोनेशन दिया था। रोहित शेट्टी की इस मदद के लिए फेडरेशन के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने उन्हें धन्यवाद कहा। इस फेडरेशन के तहत स्पॉटबॉय, जूनियर आर्टिस्ट्स और लाइटमैन समेत कई लोग आते हैं। यह फेडरेशन ऐसे लोगों के लिए काम कर रहा है। 

अशोक पंडित ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर रोहित शेट्टी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने अपने वीडियो में कहा, 'शुक्रिया रोहित हमारी फिल्म इंडस्ट्री के दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आगे आने को, इससे काफी जरुरतमंदों की सहायता हो सकेगी।'

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनअजय देवगनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल