लाइव न्यूज़ :

आमिर खान के फैंस के लिए खुशखबरी, 12 साल बाद हो रही फिर 'गजनी' बनाने की तैयारी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 11, 2020 19:40 IST

रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ट्वीट किया है, जिसे देखने के बाद 'गजनी' के सीक्वल की चर्चा शुरू हो गई है। 

Open in App
ठळक मुद्दे'गजनी 2' में भी आमिर का लुक 'गजनी' की तरह टफ नजर आ सकता है।'गजनी' को एआर मुरुगादोस ने डायरेक्ट किया था और इसके सीक्वल के लिए भी उन्हें ही एप्रोच किया जा सकता है।

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की 2008 में रिलीज फिल्म 'गजनी' बॉक्स ऑफिस पर खूब चली थी। इस फिल्म ने ही बॉलीवुड में 100 करोड़ वाले क्लब का ट्रेंड शुरू किया था। अब मेकर्स ने इस हिट फिल्म के सीक्वल की हिंट दे दी है। रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ट्वीट किया है, जिसे देखने के बाद 'गजनी' के सीक्वल की चर्चा शुरू हो गई है। 

मेकर्स ने इस पोस्ट में आमिर को टैग करते हुए लिखा, ''ये पोस्ट वैसे तो 'गजनी' को लेकर था लेकिन अब भूल गए कि हम क्या बनाना चाहते हैं।'' माना जा रहा है कि साउथ की 'विक्रम वेधा' की रीमेक का नाम 'गजनी 2' हो सकता है। फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में इस टाइटल को रजिस्टर कराया है।

 रिपोर्ट के अनुसार, टाइटल को हिंदी और तेलुगू भाषा में रजिस्टर कराया गया है. इसके बाद अब यह बात पक्की हो गई है कि 'गजनी 2' की प्लानिंग हो रही है. अभी मेकर्स ने इस फिल्म की आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की है। 'गजनी' को एआर मुरुगादोस ने डायरेक्ट किया था और इसके सीक्वल के लिए भी उन्हें ही एप्रोच किया जा सकता है। 

खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए आमिर अपनी बॉडी पर खासा ध्यान दे रहे हैं. आमिर अपनी डाइट पर कंट्रोल कर रहे हैं। वह अपने शरीर को एक खास शेप में लाने के लिए भी मेहनत कर रहे हैं। 'गजनी 2' में भी आमिर का लुक 'गजनी' की तरह टफ नजर आ सकता है।

टॅग्स :आमिर खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!