लाइव न्यूज़ :

आमिर खान और करीना कपूर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए कब रिलीज हो सकती है फिल्म

By अमित कुमार | Updated: May 19, 2020 14:10 IST

क्रिसमस पर रिलीज होने वाली आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग लॉकडाउन के कारण नहीं हो पा रही है। ऐसे में फिल्म को अब अगले साल रिलीज किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देसुपरस्टार आमिर खान इस साल क्रिसमस पर फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ लेकर आने वाले थे।आमिर खान और करीना कपूर इससे पहले थ्री इडियट में एक साथ नजर आ चुके हैं।

कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन ने फिल्मों पर बड़ा असर डाला है। लॉकडाउन की वजह से टीवी और फिल्मों की शूटिंग पूरी तरह से रोक दी गई है। ऐसे में कई फिल्मों का रिलीज डेट भी आगे बढ़ा दिया गया है। भारत में कोरोना वायरस से अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या मंगलवार (19 मई) को एक लाख (1,00,000) के पार चली गई है। देश में कोरोना पॉजिटिव मामले 1,01,139 हो गए हैं।

संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में लॉकडाउन को भी सरकार लगातार आगे बढ़ा रही है। सुपरस्टार आमिर खान इस साल क्रिसमस पर फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ लेकर आने वाले थे। लेकिन अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है। माना जा रहा है कि शूटिंग पूरी तरह से ठप्प होने के कारण फिल्म तय समय पर रिलीज नहीं हो पाएगी। 

इस फिल्म की शूटिंग अभी 60 परसेंट ही पूरी हो पाई है। मौजूदा हालात को देखते हुए अगर शूटिंग कुछ समय और ऐसे ही बंद रहती है तो फिल्म का क्रिसमस पर रिलीज होना बेहद मुश्किल हो जाएगा। मिड डे में छपी खबर के मुताबिक आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा अब अगले साल अप्रैल महीने तक में रिलीज हो सकती है। 

लॉकडाउन ने मेकर्स के प्लान को पूरी तरह से फेल कर दिया है। आमिर खान और करीना कपूर इससे पहले थ्री इडियट में एक साथ नजर आ चुके हैं। इस जोड़ी को दोबारा बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस भी बेहद उत्सुक हैं। हालांकि, फिल्म की शूटिंग दोबारा कब शुरू होगी यह कह पाना अभी मुश्किल है। 

टॅग्स :लाल सिंह चड्ढा फिल्मआमिर खानकरीना कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!