लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल ने CAA, NRC के जवाब में कहा- लोग अपनी बात कहने के लिए खड़े हैं, मैंने खाना-पानी पहुंचाया है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2020 10:13 IST

विद्युत जामवाल ने CAA और NRC के मुद्दे पर कहा कि कोई ट्विटर पर बोल रहा है तो कोई चैनल पर मगर अब कहने सुनने का वक्त नहीं है अब करने का वक्त है। मैंने इन धरनों में जाकर खाना-पानी पहुंचाया है।

Open in App
ठळक मुद्देविद्युत जामवाल ने कहा कि लोग सही के लिए खड़े हैं या गलत के लिए लेकिन अपनी बात को कहने के लिए खड़े हैं तो उनकी बेसिक जरूरत तो पूरी होनी ही चाहिए।विद्युत ने कहा कि मैं इस मसले पर कुछ बोल नहीं रहा हूं मैं बस वही कर रहा हूं जो मुझे लोगों के लिए करना चाहिए।

बॉलीवुड कलाकार और अपनी फिल्मों में एक्शन अवतार में नजर आने वाले विद्युत जामवाल ने रियल लाइफ में भी एक अलग मुकाम हासिल किया है। मार्शल आर्ट सीखने वाले विद्युत मार्शल आर्ट में देश को रिप्रेजेंट कर रहे हैं। फिल्मों में काम करने के अलावा विद्युत जामवाल लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देने के लिए भी समय निकालते हैं। विद्युत जामवाल स्कूल कॉलेज में देश के युवाओं से भी मिलते रहते हैं।

एक न्यूज वेबसाइट के साथ बातचीत में विद्युत जामवाल ने CAA और NRC को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि '15 दिन पहले की बात है जब मैं मुम्बई में हो रहे प्रोटेस्ट में गया था। वह गलत कर रहे हैं या सही यह तो बात की बात थी लेकिन मुझे जो बुरा लगा वह यह कि इतने सारे लोग भूखे और प्यासे थे। कोई उन्हें पानी तक नहीं पूछ रहा था। 

विद्युत जामवाल ने कहा कि कोई ट्विटर पर बोल रहा है तो कोई चैनल पर मगर अब कहने सुनने का वक्त नहीं है अब करने का वक्त है। मैंने इन धरनों में जाकर खाना-पानी पहुंचाया है। अरे वह सही के लिए खड़े हैं या गलत के लिए लेकिन अपनी बात को कहने के लिए खड़े हैं तो उनकी बेसिक जरूरत तो पूरी होनी ही चाहिए। मैं इस मसले पर कुछ बोल नहीं रहा हूं मैं बस वही कर रहा हूं जो मुझे लोगों के लिए करना चाहिए।

सुपरहिट ऐक्शन फिल्म 'कमांडो' से डेब्यू करने वाले विद्युत जामवाल ने अब तक 'बुलेट राजा', 'कमांडो 2', 'कमांडो 3', 'जंगली', 'फोर्स' और 'बादशाहो' जैसी फिल्मों में काम किया है।

टॅग्स :विद्युत जामवालकैब प्रोटेस्टएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)बॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम