लाइव न्यूज़ :

'हाथीराम चौधरी' ही नहीं 'पाताल लोक' ने दिलाई इस लड़के को भी एक अलग पहचान, अपनी बोलती आंखों से किया फैंस को इंप्रेस

By अमित कुमार | Updated: May 20, 2020 21:16 IST

बोधिसत्व की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है। सोशल मीडिया पर लगातार लोग उनकी काम की सराहना कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे हाथीराम चौधरी के अलावा अंसारी, संजीव मेहरा, डॉली मेहरा, हथौड़ा त्यागी और चाकू सिंह, दोनलिया, ग्वाला गुज्जर जैसे किरदारों को भी फैंस से भरपूर प्यार मिल रहा है।अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई वेबसीरीज 'पाताल लोक' के हर करेक्टर ने फैंस के दिलों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी है।

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस की वेब सीरीज 'पाताल लोक' 15 मई को अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है। इस वेब सीरीज को जमकर सराहा जा रहा है। अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई वेबसीरीज 'पाताल लोक' के हर करेक्टर ने फैंस के दिलों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। 

इस वेब सीरीज को देश में जाति, वर्ग, लिंग और धार्मिक समीकरणों पर परतदर एवं पैनी नजर डालने और कैसे ये सारे समीकरण इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी (जयदीप अहलावत) और उसके सहयोगी इमरान अंसारी (इश्वाक सिंह) की जांच के केंद्र में रहे चार संदिग्धों की किस्मत को निर्धारित करते हैं,यह दिखाने के लिए काफी तारीफ मिल रही है। 

हाथीराम चौधरी के अलावा अंसारी, संजीव मेहरा, डॉली मेहरा, हथौड़ा त्यागी और चाकू सिंह, दोनलिया, ग्वाला गुज्जर जैसे किरदारों को भी फैंस से भरपूर प्यार मिल रहा है। हाथीराम के बेटे यानी सिद्धार्थ का रोल प्ले करने वाले बोधिसत्व शर्मा ने भी अपनी एक्टिंग से सभी को खासा प्रभावित किया। बोधिसत्व शर्मा की बात करें तो वह दिल्ली की रहने वाले हैं। 

बोधिसत्व शर्मा की मां प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में प्रोफेसर हैं। दिल्ली में रहने की वजह से उन्हें सीरीज में काम करने में आसानी हुई। बोधिसत्व शर्मा सीरीज में एक ऐसे लड़के का किरदार निभा रहे हैं जो अपनी लाइफ से खुश नहीं है। वह इसके लिए अपने पिता को जिम्मेदार मानता है और उससे नफरत करता है। इसी फ्रस्ट्रेशन में वो गलत संगत में पड़ जाता है और गलत काम करने लगता है।

टॅग्स :जयदीप अहलवातअमेज़न प्राइमवेब सीरीजबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल