लाइव न्यूज़ :

विलेन नहीं बनना चाहते बॉबी देओल, बोले- 'आश्रम और एनिमल मूवी के बाद विलेन के रोल हो रहे ऑफर'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2025 11:30 IST

Bobby Deol: उन्होंने ‘रेस 3’, ‘लव हॉस्टल’ और ‘कंगुवा’ में भी खलनायक की भूमिकाएं निभाई हैं।

Open in App

Bobby Deol: अभिनेता बॉबी देओल ने ‘आश्रम’ और ‘एनिमल’ में खलनायक की भूमिका निभाकर अपनी नायक की छवि से अलग हटकर काम किया, लेकिन अब उनके पास नकारात्मक किरदारों के ही प्रस्ताव आ रहे हैं और उनका कहना है कि वह अपनी इस छवि से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। देओल ने कहा कि खलनायक की भूमिका निभाना रोमांचक और चुनौतीपूर्ण है, लेकिन वह नयी एवं अलग भूमिकाएं निभाना चाहते हैं। उन्होंने ‘रेस 3’, ‘लव हॉस्टल’ और ‘कंगुवा’ में भी खलनायक की भूमिकाएं निभाई हैं।

वह कहना है कि फिल्म निर्माता प्रकाश झा की ‘आश्रम’ सीरीज में निभाए बाबा निराला के किरदार से उनके प्रति लोगों की धारणा बदली। इस सीरीज के तीसरे सीज़न के दूसरे भाग का हाल में प्रसारण किया गया। देओल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से साक्षात्कार में कहा, “इसने मेरी जिंदगी बदल दी, लोगों ने मुझे एक अलग नजरिए से देखा।... मेरे जीवन के उस मोड़ पर प्रकाश जी के अलावा कोई भी यह मानने को तैयार नहीं था कि मैं ऐसा कर सकता हूं।”

अभिनेता ने कहा कि लेकिन अब वह एक खांचे में बंधते जा रहे हैं और वह इस छवि से भी बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि वह मुख्य भूमिका निभाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हाल में उनके द्वारा निभाए किरदारों को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया प्रेरणादायक रही है। वह इस साल अपने फिल्मी करियर के 30 साल कर पूरे कर रहे हैं।

उन्होंने 1995 में ट्विंकल खन्ना के साथ ‘बरसात’ फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। देओल ने कहा कि अभी वह जो किरदार निभा रहे हैं, वे ऐसे नहीं है जिन्हें लेकर वह सहज रहते थे। अभिनेता ने कहा, “शुरू में, मुझे इन्हें निभाने में शर्म महसूस हुई क्योंकि इन भूमिकाओं के लिए मुझे खुद को प्रेरित करना था और बहुत मेहनत करनी थी।”

देओल ने अभिनेताओं के लिए अवसर पैदा करने के लिए ओटीटी (डिजिटल) मंचों की भी प्रशंसा की। ‘आश्रम 3- पार्ट 2’ का प्रसारण बृहस्पतिवार को ‘एमएक्स प्लेयर’ पर हुआ।

टॅग्स :बॉबी देओलबॉलीवुड हीरोवेब सीरीज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीZEE5 पर आएगी डरावनी थ्रिलर डालिंब, फर्स्ट लुक में दिखी रहस्य और भावनाओं की झलक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?