लाइव न्यूज़ :

सोनू सूद के खिलाफ BMC ने पुलिस में की शिकायत, रिहायशी इमारत में होटल बनाने का आरोप

By विनीत कुमार | Updated: January 7, 2021 11:59 IST

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। बीएमसी ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। बीएमसी ने आरोप लगाया है कि सोनू सूद ने बिना इजाजत के एक रिहायशी इमारत को होटल में तब्दील किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद के खिलाफ बीएमसी पहुंची मुंबई पुलिस के पास, फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की हैपुलिस के अनुसार मामले की शुरुआती जांच के बाद ही मामले में कोई FIR दर्ज होगीजुहू में स्थित छह मंजिला रेशिडेंसियल बिल्डिंग को होटल में तब्दील करने से जुड़ा है मामला, इजाजत नहीं लेने का आरोप

कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंद लोगों की मदद करने वाले बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के खिलाफ BMC ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सोनू सूद पर बीएमसी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने बिना इजाजत के मुंबई के जुहू में स्थित छह मंजिला रेशिडेंसियल बिल्डिंग को होटल में तब्दील कर दिया है।

बीएमसी ने पुलिस से कहा है कि सोनू सूद के खिलाफ महाराष्ट्र रीजन एंड टाउन प्लानिंग (MRTP) ऐक्ट के तहत एक्शन लिया जाए। मिली जानकारी के अनुसार बीएमसी ने इस संबंध में 4 जनवरी को पुलिस से शिकायत की थी और अब मामले की जांच होगी।

इस बीच सोनू सूद के लिए फिलहाल राहत की बात ये है कि पुलिस ने अभी कोई FIR इस मामले में दर्ज नहीं किया है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच के बाद ही कोई एफआईआर दर्ज होगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार इस संबंध में पहले सोनू को बीएमसी की ओर से एक नोटिस भी भेजा गया था लेकिन बॉलीवुड एक्टर ने उसे नजरअंदाज कर दिया था। सोनू को ये नोटिस 27 अक्टूबर को भेजा गया था और एक महीने में जवाब देने के लिए कहा गया था।

बाद में 4 जनवरी को एक बार फिर बीएमसी ने इस इमारत का जायजा लिया और फिर पुलिस को शिकायत की। इस मामले में फिलहाल सोनू सूद की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आ सकी है। वहीं, बीएमसी के अनुसार सोनू सूद ने महाराष्ट्र रीजन ऐंड टाउन प्लानिंग एक्ट के सेक्शन 7 के तहत दंडनीय अपराध किया है।

टॅग्स :सोनू सूदबृहन्मुंबई महानगरपालिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारतबृहन्मुंबई महानगर पालिकाः मुंबई में तावड़े-नागपुर में ठाकरे, संदेश साफ

भारतVIDEO: मुंबई में भारत की पहली मेलोडी रोड शुरू, जब रोड पर चलेंगे तो बजेगा गाना, यकीन नहीं, तो देखें यहां

भारतबीएमसी 2026ः नई मेयर रितु तावड़े और संजय घाडी होंगे उपमहापौर, भाजपा-शिवसेना ने की घोषणा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?