लाइव न्यूज़ :

काला हिरण मामला: तब्बू, सोनाली और सैफ अली खान की बढ़ सकती है मुश्किलें, इनके खिलाफ सरकार जाएगी हाईकोर्ट

By भाषा | Updated: September 16, 2018 01:16 IST

राजस्थान सरकार बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से संबंधित काला हिरण शिकार मामले में पांच सह आरोपियों को बरी किये जाने के खिलाफ उच्च न्यायालय में अगले सप्ताह अपील दायर करेगी।

Open in App

जोधपुर, 16 सितंबर : राजस्थान सरकार बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से संबंधित काला हिरण शिकार मामले में पांच सह आरोपियों को बरी किये जाने के खिलाफ उच्च न्यायालय में अगले सप्ताह अपील दायर करेगी।

अतिरिक्त महाधिवक्ता एस के व्यास ने शनिवार को कहा कि वन विभाग ने अभिनेता सैफ अली खान, नीलम, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और स्थानीय निवासी दुष्यंत सिंह को बरी किये जाने के खिलाफ अपील दायर करने की अनुमति के लिये पत्र लिखा था। व्यास ने कहा, ‘‘मैंने कनकनी शिकार मामले में पांच सह-आरोपियों को बरी किये जाने के खिलाफ अपील दायर करने के लिये अनुमति हासिल की। हम अगले सप्ताह अदालत में अपील दायर करेंगे।’’ 

मामले में मुख्य आरोपी अभिनेता सलमान खान को दोषी ठहराते हुए निचली अदालत ने पांच साल के कारावास की सजा सुनाई थी। उस वक्त इलाके में बॉलीवुड फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग चल रही थी।हालांकि, मामले में सह-आरोपियों को निचली अदालत ने ही बरी कर दिया था।

उसके बाद उन्होंने सत्र अदालत में अपील दायर की और उनके खिलाफ निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी। सत्र अदालत में अपील पर दलील चल रही है। अभियोजन पक्ष के वकील महिपाल सिंह बिश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार ने मामला अपने विधि विभाग को भेजा था, जिसने अपील दायर करने की अनुमति दे दी।

बिश्नोई ने कहा, ‘‘अब सरकारी वकील ने जरूरी अनुमति हासिल कर ली है। इन लोगों को बरी किये जाने के खिलाफ अपील दायर करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।’इसी तरह, शस्त्र अधिनियम के तहत खान को बरी किये जाने के खिलाफ राज्य सरकार की एक अन्य अपील पर वही सत्र अदालत सुनवाई करेगी। 

टॅग्स :राजस्थानसोनाली बेन्द्रे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस