लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड के दबंग खान जब वन विभाग के सामने डर हुए नजर आए थे,  वायरल हुआ 20 साल पुराना वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 11, 2018 00:24 IST

जोधपुर कोर्ट ने काले हिरण शिकार के लिए सलमान खान को पाँच साल कारावास की सजा सुनायी थी। काले हिरण की हत्या मामले में अन्य आरोपी सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू को अदालत ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया था।

Open in App

मुंबई, 11 अप्रैल:  सलमान खान को 20 साल पुराने काले हिरण मामले में हाल ही में जोधपुर कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद उन्हें दो दिन जोधपुर सेंट्रल जेल में रहने के बाद बीती शनिवार को जमानत मिली। जमानत मिलने के दो दिन बाद सोमवार रात उन्होंने ट्विटर पर फैन्स का शुक्रिया अदा किया। सजा मिलने से जमानत मिलने तक सलमान खान सोशल मीडिया के टॉप ट्रेंड में बने रहे । 

इसी बीच सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह वीडियो 20 साल पुराना है। जब सलमान 1998 के वक्त फिल्म हम साथ-साथ की शूटिंग कर रहे थे। यानी काला हिरण शिकार के मामले में सलमान पर जब एफआईआर दर्ज हुआ था।

इस वीडियो में सलमान खान वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। जहां वो घबराए हुए नजर आ रहे है। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सलमान के हाथ में एक सिगरेट का पैकेट है। वो कुछ पन्नों पर साइन करते नजर आ रहे हैं। जिसमें वह काफी डरे हुए दिख रहे हैं। 

इस वीडियो को देसीट्यूब नामक के पेज ने अपलोड किया है। इस वीडियो को 26 जुलाई 2012 को पोस्ट किया गया था। वीडियो को अब तक 20 मिलियन्स व्यूज मिल चुके हैं।   

जोधपुर की स्थानीय अदालत ने काले हिरण के शिकार के लिए अभिनेता सलमान खान को पाँच साल कारावास की सजा सुनायी गई थी। काले हिरण की हत्या मामले में अन्य आरोपी सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू को अदालत ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें- सलमान खान दोषी करार, एफआईआर से लेकर सजा तक जानें काला हिरण शिकार केस की पूरी टाइमलाइन

क्या था मामला

साल 1998 के अक्टूबर में जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग हो रही थी। आरोप के मुताबिक शूटिंग के दौरान सलमान अपने साथी कलाकारों के साथ जोधपुर में शिकार खेलने गए। जहां साथी कलाकारों के उकसाने के बाद सलमान ने चिंकारा और काले हिरणों का शिकार किया। सलमान पर आरोप यह भी है कि जिन हथियारों से शिकार किया गया उसका लाइसेंस पहले ही खत्म हो चुका था। विश्नोई समाज के लोगों के विरोध के बाद 15 अक्टूबर 1998 को सलमान खान और उनके साथी कलाकारों के खिलाफ वन विभाग ने जोधपुर में चार केस दर्ज कराए।  

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो