आर्टिकल 370 पर बनी शॉट फिल्म को बीजेपी ने किया रिलीज, नेहरू को बताया गया दोषी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 6, 2019 10:30 AM2019-09-06T10:30:16+5:302019-09-06T11:23:01+5:30

Article 370 Short Film(आर्टिकल 370 शार्ट फिल्म): हाल ही में जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाया गया है। अब बीजेपी ने आर्टिकल 370 पर एक शॉट फिल्म पेश की है।

BJP releases short film as part of its campaign on repealing Article 370 provisions | आर्टिकल 370 पर बनी शॉट फिल्म को बीजेपी ने किया रिलीज, नेहरू को बताया गया दोषी

आर्टिकल 370 पर बनी शॉट फिल्म को बीजेपी ने किया रिलीज, नेहरू को बताया गया दोषी

Highlightsजम्मू कश्मीर से हाल ही में आर्टिरल 370 को हटाया गया है। एक अभियान के तरह केंद्र सरकार ने आर्टिकल 370 पर एक शार्ट फिल्म रिलीज की है।

जम्मू कश्मीर से हाल ही में आर्टिकल 370 को हटाया गया है। इसके बाद अब जम्मू कश्मीर केंद्र शासित राज्य हो गया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि बीजेपी ने सत्ता वापसी करते हुए कई बड़े फैसले लिए हैं। आर्टिकल 370 इसका सबसे बड़ा उदाहारण है। एक अभियान के तरह केंद्र सरकार ने आर्टिकल 370 पर एक शॉट फिल्म रिलीज की है। 

आर्टिकल 370 पर शार्ट फिल्म पेश की गई

बुधवार 4 सितंबर को ये फिल्म सभी के सामने पेश की गई है। पेश किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस वीडियो की शुरुआत मोदी के भाषण से होती है। धीमे धीमे ये इतिहास में लेकर जाती है। इसमें कई अहम सवालों को पेश किया गया है। इस फिल्म के जरिए 370 को कांग्रेस की सबसे बड़ी गलती बताया गया है।

 वीडियो में बताया गया है कि किस तरह से आर्टिकल 370 ने आतंकवाद को भी बढ़ावा दिया था। वीडियो में कश्मीर की समस्याओं  को दिखाया गया है और उनके लिए देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराया गया है। वीडियो में सरदार पटेल की सफलताओं का भी जिक्र किया गया है। 


इतना ही नहीं वीडियो के जरिए बीजेपी ने अपने भी कार्यो से जनता को सरकार ने रुबरु करवाने की कोशिश की है। वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी ने ट्विटर पर लिखा है कि एक ऐतिहासिक भूल की वजह से 70 साल तक जम्मू-कश्मीर की धरा रक्तिम होती रही।

लाखों नागरिक अपने अधिकारों से वंचित रहे, बच्चों को पत्थर थमाए जाते रहे।मोदी सरकार के दृ़ढ़ निश्चय से अब भारत में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान का प्रावधान हमेशा के लिए खत्म हो चुका है।एक लघु फिल्म। 

ये शार्ट फिल्म सोशल मीडिया पर छा गई है। लोग इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं साथ ही इसको जमकर शेयर किया जा रहा है।

English summary :
Article 370 Short Film: Article 370 has been removed from Jammu and Kashmir. After this, Jammu and Kashmir has now become a union territory. BJP has taken many big decisions after returning in government. Now a short movie has been released on Article 370.


Web Title: BJP releases short film as part of its campaign on repealing Article 370 provisions

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे