लाइव न्यूज़ :

बिहार में पठान को रिलीज नहीं होने देंगे, भाजपा विधायक ने कहा- 'सनातन' संस्कृति को कमजोर करने का यह एक गंदा प्रयास है

By अनिल शर्मा | Updated: December 20, 2022 14:36 IST

भाजपा विधायक ने विरोध दर्ज कराते हुए आगे कहा कि अभिनेत्री की छोटी ड्रेस वल्गैरिटी का प्रदर्शन है. यही वजह है कि ज्यादतर देशवासी फिल्म का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे भाजपा विधायक हरि भूषण ने कहा कि भगवा रंग 'सनातन' संस्कृति का प्रतीक है।पठान के गाने बेशरम रंग में इस रंग को बेशरम बताया गया है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

पटनाः पठान को लेकर उठा विवाद अब बिहार पहुंच चुका है। बिहार में भाजपा के विधायक हरि भूषण ठाकुर ने कहा है कि वह 'पठान' को राज्य के सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि अगर फिल्म बिहार में रिलीज होती है तो भाजपा कार्यकर्ता सिनेमा हॉल में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

भाजपा नेता हरि भूषण ठाकुर बचौल ने धमकी देते हुए कहा कि "यह फिल्म के निर्माताओं द्वारा देश की 'सनातन' संस्कृति को कमजोर करने का एक गंदा प्रयास है। बकौल हरि भूषण- भगवा रंग 'सनातन' संस्कृति का प्रतीक है।

भाजपा नेता ने कहा कि सूरज भी भगवा रंग का है और अग्नि का रंग भी केसरिया है। ठाकुर ने कहा कि भगवा बलिदान का प्रतीक है और फिल्म के निर्माताओं ने भगवा रंग को 'बेशर्म' (बेशर्म) रंग बताया है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक है।

भाजपा विधायक ने विरोध दर्ज कराते हुए आगे कहा कि अभिनेत्री की छोटी ड्रेस वल्गैरिटी का प्रदर्शन है. यही वजह है कि ज्यादतर देशवासी फिल्म का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "हम फिल्म को बिहार के सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने देंगे। भाजपा के कार्यकर्ता सभी सिनेमा हॉलों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

टॅग्स :शाहरुख़ खानबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?