लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए रवि किशन ने बेटे के साथ घर पर किया हवन, कही ये बड़ी बात

By अमित कुमार | Updated: April 26, 2020 15:39 IST

देश को कोरोना से बचाने के लिए रवि किशन हवन में आहूति दे रहे हैं। वह हवन के जरिए देश को जल्द से जल्द कोरोना मुक्त होने की कामना कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे रवि किशन ने कुछ वीडियो अपने सोशल मी‍डिया अकाउंट पर पोस्‍ट किए हैं। रवि किशन के इन वीडियोज पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं।

गोरखपुर से भाजपा सांसद और एक्टर रवि किशन लॉकडाउन की वजह से इन दिनों मुंबई स्थित अपने घर में रह रहे हैं। सोशल मीडिया पर रवि किशन की कुछ वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। देश को कोरोना से बचाने के लिए रवि किशन हवन में आहूति दे रहे हैं। वह हवन के जरिए देश को जल्द से जल्द कोरोना मुक्त होने की कामना कर रहे हैं।  

रवि किशन ने कुछ वीडियो अपने सोशल मी‍डिया अकाउंट पर पोस्‍ट किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय संस्‍कृति में हवन का महत्‍व हमेशा से ही बहुत ज्यादा रहा है। आज अक्षय तृतिया भी है। महाभारत का युद्ध समाप्‍त होने वाला दिन भी आज ही है। आज ही के दिन महाभारत का युद्ध समाप्‍त हुआ था। ऐसे में इस महामारी का नाश हो इस मकसद के साथ आज हवन किया जा रहा है।

रवि किशन ने देश की जनता से घर में रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि घर में रहना हर किसी के लिए आसान नहीं है, लेकिन आप घर पर रहकर घर के कामों में हाथ बटाएं। साथ ही परिवार को समय दें। रवि किशन के इन वीडियोज पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं। 

भारत में कोरोना की स्थिति

देश में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर रविवार को 824 हो गई, वहीं संक्रमण के कुल मामले 26,496 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय द्वारा शनिवार शाम को बताए गए ताजा आंकड़ों के बाद से अब तक 45 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो चुकी है, वहीं इस अवधि में कुल 1,554 मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 से संक्रमित 19,868 मरीजों का इलाज चल रहा है, वहीं 5,803 को ठीक होने के बाद अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से छुट्टी दी जा चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसरवि किशनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!