लाइव न्यूज़ :

पाताल लोग विवाद: बीजेपी विधायक ने विराट कोहली को दी अनुष्का शर्मा से तलाक की सलाह! जानिए क्या है पूरा मामला

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 27, 2020 07:37 IST

वेब सीरीज में गाजियाबाद से राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल की तस्वीर का इस्तेमाल उनकी इजाजत के बगैर किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देऑडियंस OTT प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म या वेब सीरीज देखकर अपना समय बिता रहे अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस में बनी पाताल लोक वेब सीरीज में जबरदस्त क्राइम के साथ बेजोड़ थ्रिलर है

कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण आजकल ऑडियंस OTT प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म या वेब सीरीज देखकर अपना समय बिता रहे हैं। हालांकि अभी तक  इस साल कोई ऐसी वेब सीरीज नहीं आई जिसने मिर्ज़ापुर या सेक्रेड गेम्स की तरह तहलका मचा दिया हो। लेकिन अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस में बनी पाताल लोक वेब सीरीज में जबरदस्त क्राइम के साथ बेजोड़ थ्रिलर है जो आपको पूरी तरह से बांधकर रखती है।

फिल्म की कहानी और किरदारों को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। लेकिन अब ये वेब सीरीज विवादों में फंसती नजर आ रही है।वेब सीरीज में गाजियाबाद से राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल की तस्वीर का इस्तेमाल उनकी इजाजत के बगैर किया गया है। जिसे लेकर विवाद अब इतना गहरा गया है कि अब बीजेपी नेता ने विराट को अनुष्का से तलाक लेने तक की हिदायत दे दी है।

ये विवाद है कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।सबसे पहले एक वकील ने इस वेब सीरीज की सामग्री पर एतराज जताते हुए अनुष्का के खिलाफ नोटिस जारी किया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने लोनी थाने में शिकायत देकर मांग की है कि वेब सीरीज की निर्माता अनुष्का शर्मा के खिलाफ रासुका लगाया जाए।

आईडीवा की खबर के अनुसार विधायक ने इस मामले पर विराट कोहली को सलाह दी है। विधायक का कहना है कि विराट कोहली अनुष्का शर्मा ने तलाक ले लें।भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने हाल ही में एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि, 'विराट कोहली देश भक्त हैं, देश के लिए खेले हैं। उन्हें अनुष्का को तलाक दे देना चाहिए तुरंत। निश्चित तौर पर उनका इसमें ना कोई रोल होगा, ना वो इस तरह के किसी मसले में शामिल होंगे।'

पाताल लोक पर केस 

 लॉयर गिल्ड मेंबर वीरेन सिंह गुरुंग ने सीरीज की प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा को लीगल नोटिस भेजा है और अनुष्का शर्मा ने माफी मांगने को कहा है।

18 मई को ये नोटिस भेजा गया है। भेजे गए इस नोटिस में वीरेन सिंह गुरुंग ने  कहा है कि इस वेब सीरीज में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल हुआ है, जिससे पूरे नेपाली समुदाय का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा है कि सीजन एक के एपिसोड दो में 3 मिनट और 41 सेकेंड पर पूछताछ के दौरान शो में महिला पुलिस नेपाली किरदार पर जातिवादी गाली का इस्तेमाल करती है।

इतना ही नहीं वीरेन के मुताबिक उन्हें नेपाली शब्द के इस्तेमाल से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन इसके बाद का जो शब्द कहा गया है उस पर उन्हें आपत्ति है। नेपाली 22 अनुसूचित भाषा में से एक है और भारत में डेढ़ करोड़ लोग हैं जो नेपाली को आम भाषा में बोलते हैं। गोरखा समुदाय सबसे बड़ा नेपाली भाषी समुदाय है और यह समुदाय का सीधा अपमान है। 

टॅग्स :अनुष्का शर्माविराट कोहली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?