लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नेता का दावा- कुंद्रा की कंपनी ने 'जीओडी' गेम ऐप के जरिए लोगों से 2,500 से 3,000 करोड़ ठगे

By अनिल शर्मा | Updated: July 31, 2021 11:42 IST

राम कदम के मुताबिक इस ऐप से शिकार तलाशने के लिए पहले डिस्ट्रीब्यूटर बनाए जाते थे। उन्हें 15 लाख से 30 लाख रुपये डिपॉजिट करने को कहा जाता था। इसके बाद डिस्ट्रीब्यूटर को मुनाफे के साथ कमीशन देने की बात कही जाती थी।

Open in App
ठळक मुद्देऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए कुंद्रा ने ₹2,500-₹3,000 करोड़ की धोखाधड़ी कीः राम कदम हमारे संविधान ने किसी को धोखा देने का अधिकार नहीं दिया हैः राम कदमराज कुंद्रा के खिलाफ अभिनेत्री ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थीः राम कदम

मुंबईः बीजेपी के विधायक राम कदम शिल्पा शेट्टी के पति व उद्योगपति राज कुंद्रा पर एक के बाद एक कई आरोप लगा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि 14 अप्रैल को जुहू पुलिस स्टेशन में एक अभिनेत्री ने राज कुंद्रा के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस बीच बीजेपी ने दावा किया है कि राज कुंद्रा ऑनलाइन गैंबलिंग वाला गेमिंग ऐप बनाकर भी फर्जीवड़ा करता था।

ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए कुंद्रा ने ₹2,500-₹3,000 करोड़ की धोखाधड़ी कीः राम कदम

राम कदम ने राज कुंद्रा पर ठगी का आरोप लगाते हुए कहा कि कुंद्रा की कंपनी वियान इंडस्ट्रीज़ ने ऑनलाइन गेमिंग ऐप 'जीओडी' से देशभर में लोगों से ₹2,500-₹3,000 करोड़ की धोखाधड़ी की। बीजेपी नेता ने ये भी दावा किया है कि  महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के दूर-दराज इलाकों से लोगों के उनके पास शिकायतें आ रही हैं कि राज कुंद्रा ने हजारों करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा किया है। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान ने किसी को धोखा देने का अधिकार नहीं दिया है। किसी से 30 लाख रुपए, किसी से 15-20 लाख रुपए लिए।

ऐसे किया जाता था फर्जीवाड़ा

राम कदम के मुताबिक इस ऐप से शिकार तलाशने के लिए पहले डिस्ट्रीब्यूटर बनाए जाते थे। उन्हें 15 लाख से 30 लाख रुपये डिपॉजिट करने को कहा जाता था। इसके बाद डिस्ट्रीब्यूटर को मुनाफे के साथ कमीशन देने की बात कही जाती थी। बीजेपी नेता का कहना है कि इस खेल में जीतने वाले को इनामी राशि दी जाती थी लेकिन खेल में इनामी राशि जीतने वाले लोग राज कुंद्रा के कंपनी के स्टाफ ही होते थे। बकौल कदम, कहा जाता था कि गेम की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने के बाद लोगों को मासिक भुगतान किया जाएगा लेकिन लोगों को जल्द ही समझ आ गया कि उनसे धोखा हुआ है। 

राज कुंद्रा के खिलाफ अभिनेत्री ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थीः राम कदम

इसके साथ ही बीजेपी नेता ने दावा किया है कि एक मशहूर अभिनेत्री-मॉडल ने इस साल 14 अप्रैल को राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन आवेदन को आगे नहीं बढ़ाया गया। कदम ने कुंद्रा के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर मुंबई पुलिस पर भी सवाल उठाए।

टॅग्स :राज कुंद्राशिल्पा शेट्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!