लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: कॉमेडी किंग राजपाल यादव को जाना पड़ा था जेल, पढ़ें-टीवी से लेकर बॉलीवुड तक का सफर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 16, 2018 04:01 IST

बॉलीवुड के कॉमेडी किंग कहे जाने वाले राजपाल यादव का आज जन्मदिन है। बॉलीवुड में कुछ ही अभिनेता हैं जो कि अपने कॉमिक रोल्स के कारण जाने जाते हैं।

Open in App

मुंबई( 16 मार्च): बॉलीवुड के कॉमेडी किंग कहे जाने वाले राजपाल यादव का आज जन्मदिन है। बॉलीवुड में कुछ ही अभिनेता हैं जो कि अपने कॉमिक रोल्स के कारण जाने जाते हैं। वे अपनी कॉमिक टाइमिंग की वजह से बॉलीवुड में खासे मशहूर हैं। उन्हीं कलाकारों में से एक हैं राजपाल यादव। राजपाल यादव का जन्म उ.प्र. के लखनउ के पास स्थित जिला शाहजहांपुर में हुआ था। 90 के दशक से सिने में कदम रखने वाले राजपाल आज करोड़ों दिलों पर राज करते हैं।

जेल गए थे राजपाल

राजपाल यादव एक बार बिना किसी जुर्म के जेल जा चुके हैं। दरअसल उनको किसी ज्योतिषी ने सलाह दी थी कि वह जेल में नाश्ता करें तो उनके भविष्य के लिए अच्छा होगा ,जिसके बाद वह झांसी की एक जेल में गए थे और वहां नाश्ता किया था।

दो साल तक नहीं मिला काम

राजपाल तमाम सफलता के बाद भी अचानक से पर्दे से गायब हो गए थे। दरअसल 2 साल तक उनको किसी अच्छी फिल्म में काम नहीं मिला था।   जिस पर खुद राजपाल  ने कहा था कि "फिल्म 'जुड़वा 2' मेरी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से हैं क्योंकि मैं पिछले दो वर्षो से कोई काम नहीं कर रहा था। लोग मुझसे मेरी आगामी परियोजनाओं के बारे में पूछते थे। लेकिन बॉक्स-ऑफिस पर फिल्म का अच्छा प्रदर्शन देखने के बाद मैं अभिभूत हूं।" उन्होंने बताया कि उन्हें सह-कलाकार वरुण धवन में एक अच्छा दोस्त मिला है। राजपाल ने कहा, "वरुण ने मेरी बहुत मदद की। वह एक मेहनती और एक अच्छे दोस्त भी हैं। डेविड धवन (निर्देशक) ने भी मुझ पर विश्वास दिखाया।"

दूरदर्शन से की थी शुरुआत

राजपाल यादव ने अपने करियर की शुरूआत दूरदर्शन के की थी। टेलीविजन सीरियल मुंगेरी के भाई नौरंगीलाल उनके करियर का पहला शो था। यह दूरदर्शन पर ही प्रसारित होने वाले सीरियल मुंगेरीलाल के हसीन सपने का ही सीक्वेल था। वे निगेटिव रोल्स करने में सफल हुए थे।

राजपाल का करियर

उन्होंने प्यार तूने क्या किया में अभिनय किया था और इसके बाद वे हिन्दी फिल्मों के मुख्य हास्य कलाकार बन गए। हंगामा, वक्तःद रेस अंगेस्ट टाइम, चुप चुप के, गरम मसाला, फिर हेराफेरी, ढोल जैसी फिल्मों में उन्होंने दर्शकों को खूब लोटपोट किया। अनगित फिल्मों में कॉमेडी का रोल करने वाले राजपाल आज फैंस के दिलों पर राज करते हैं।

राजपाल की कभी ना भूलने वाली फिल्में

2007 में इनकी फिल्म ढोल रिलीज हुई। इस फिल्म में अभिनेता राजपाल यादव के मारू वाले रोल को देखकर दर्शकों की हंसी नहीं रुक रही थी। वैसे तो राजपाल ने सभी फिल्मों में बेहतरीन कॉमेडी की है। ढोल से पहले 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म में राजपाल यादव एक नौकर की भूमिका में दिखे थे। फिल्म में उनकी कॉमेडी देखकर शायद ही कोई बिना हंसे रह पाए।  मैं मेरी पत्नी और वो में राजपाल यादव मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। इनकी यह फिल्म भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। 

   

टॅग्स :बर्थडे स्पेशलबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?