लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: माधुरी दीक्षित से रेखा और लीसा रे तक, इन 8 हसीनाओं से जुड़ा संजय दत्त का नाम

By मेघना वर्मा | Updated: July 29, 2019 07:21 IST

माधुरी से रिश्ता खत्म होने के बाद संजय दत्त का नाम एक बार फिर रेहा पिल्लई के साथ जुड़ा। दोनों शादी के बंधन में भी बंधे। संजय दत्त ने रेहा से साल 1998 में शादी कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय दत्त आखिरी बार फिल्म कलंक में दिखाई दिए थे।खबरों की मानें तो संजय दत्त केजीएफ चैप्टर 2 में भी दिखाई देंगे।

संजय दत्त बॉलीवडु के वो सितारे हैं जिनका सितारा आज भी बुलंदियों पर है। हिंदी सिनेमा का ये दिग्गज कलाकार आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 29 जुलाई 1959 को जन्मे संजय दत्त ने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया लेकिन विवादों ने उनका दामन कभी नहीं छोड़ा। संजय दत्त ने इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। संजय दत्त ना सिर्फ फिल्मों की वजह से लोगों के बीच रहे बल्कि उनका नाम काफी विवादों से भी जुड़ा रहा। 

संजय दत्त और उनकी नशे की लत के चर्चे काफी प्रसिद्ध हैं। सिर्फ यही नहीं संजय दत्त का नाम कई हसीनाओं से भी जोड़ा गया। इसमें ना सिर्फ अपने समय की खूबसूरत रेखा का नाम शामिल है बल्कि माधुरी दीक्षित से संजू बाबा के अफेयर की चर्चा काफी फेमस रहा। आज संजय दत्त के जन्मदिन पर जानिए उन आठ हसीनाओं के बारे में जिनसे जुड़ा था संजय दत्त का नाम।

1. टानी मुनीम

संजय दत्त और टीना मुनीम के लव अफेयर के चर्च काफी फेमस हैं। दोनों बचपन के दोस्त हैं। पहली बार टीना के साथ संजय दत्त ने फिल्म रॉकी में काम किया। मगर दोनों का प्यार ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया। संजय दत्त की ड्रग्स और नशे की हालत देखकर, कहते हैं टीना मुनीम ने ही उनसे रिश्ता खत्म कर लिया। 

2. रिचा शर्मा

रिचा संजय दत्त की पहली पत्नी थीं। जिनसे उनकी मुलाकात फिल्म के सेट पर ही हुई थी। सेट पर ही संजय दत्त ने रिचा से उनका नंबर लिया था और उन्हें डेट के लिए भी अप्रोच किया था। साल 1987 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। 

3. माधुरी दीक्षित

संजय दत्त का नाम माधुरी दीक्षित से जोड़ा जाता है। दोनों के अफेयर की चर्चा सभी को थी। कहा तो ये भी जाता है कि दोनों एक-दूसरे के प्यार में इस कदर पागल थे कि संजय और माधुरी ने एक-दूसरे संग शादी भी रचानी चाही थी। मगर इनका रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चल पाया।

4. रेहा पिल्लई

माधुरी से रिश्ता खत्म होने के बाद संजय दत्त का नाम एक बार फिर रेहा पिल्लई के साथ जुड़ा। दोनों शादी के बंधन में भी बंधे। संजय दत्त ने रेहा से साल 1998 में शादी कर ली। मगर दोनों की शादी लम्बी नहीं चली और 2005 में दोनों अलग हो गए। 

5. नाडिया

संजय दत्ता का नाम थोड़े दिन के लिए नाडिया से भी जुड़ा। कहा जाता है कि नाडिया के साथ संजय दत्त रेहा से शादी से पहले मिले थे। मगर इनका रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया। नाडिया ने जब संजय दत्त के बाकी रिश्तों के बारे में सुना तो वो बहुत गुस्सा भी हुई।

6. लीसा रे

कैंसर की जंग जीतने वाली ब्यूटिफुल एक्ट्रेस लीसा रे के साथ भी संजय दत्त का नाम जुड़ा। संजय दत्त की टफ दिनों में लीसा रे ने उनका साथ दिया। दोनों काफी दिनों तक रिलेशनशिप में रहे। मगर कुछ दिनों बाद ये भी दोनों अलग हो गए।

7. रेखा

संजय दत्त का नाम रेखा से भी जोड़ा जाता है। खबरों की मानें तो कहा जाता है कि दोनों इस कदर एक-दूसरे के प्यार में दीवाने थे कि चुपके-चुपके शादी भी कर ली थी। मगर इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं मिलता। 

8. मान्यता

संजय दत्त का दिल चुराया मान्यता ने। कई हसीनाओं के साथ डेट करने के बाद संजय दत्त ने मान्यता से शादी कर ली। दोनों आज एक हैप्पी कपल की तरह है। दोनों के बच्चे शाहरान और इकबाल भी हैं।  

टॅग्स :संजय दत्तबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?