लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: सेल्फ मेड सुपरस्टार हैं प्रियंका चोपड़ा, जानिए कितनी है एक्ट्रेस की कमाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 18, 2020 10:49 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra) आज अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर जानिए कि एक्ट्रेस कितनी कमाई करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका चोपड़ा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैंजबरदस्त कमाई करती हैं प्रियंका चोपड़ा

इंटरनेशनल लेवल पर अपनी धाक जमा चुकीं प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra) आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वालीं प्रियंका आज की तारीख में भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं, जिसमें एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। वैसे प्रियंका अक्सर ही अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। 

जमशेदपुर में पैदा हुई थीं प्रियंका

18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में पैदा हुईं प्रियंका चोपड़ा वैसे तो देश के कई हिस्सों में रहीं, लेकिन एक्ट्रेस उत्तर प्रदेश के बरेली जिले को अपना होमटाउन मानती हैं क्योंकि उन्होंने यहां काफी समय गुजारा है। इस समय प्रियंका अपने कुछ प्रोजेक्ट्स के साथ काफी व्यस्त हैं। प्रियंका ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। बता दें, प्रियंका फिल्मों के अलावा रियल एस्टेट से भी अच्छी-खासी कमाई कर रही हैं। 

प्रियंका चोपड़ा की नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

बिजनेस इनसाइडर के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा की नेटवर्थ 16 मिलियन डॉलर यानी 119 करोड़ है। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो एक्ट्रेस की नेटवर्थ 20 से 25 मिलयन डॉलर यानी 180 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई गई है। फिल्मों और टीवी के अलावा प्रियंका की भारत में एक प्रोडक्शन हाउस कंपनी भी है, जिसका नाम पर्पल पेबल पिक्चर्स है। यही नहीं, एक्ट्रेस की इनकम का कुछ हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट के माध्यम से भी आता है।

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से भी करती हैं ताबड़तोड़ कमाई

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा को सक्रिय रूप से कई धर्मार्थ गतिविधियों में भी शामिल होते हुए देखा गया है। साथ ही, वो एक स्मार्ट निवेशक भी हैं। प्रियंका कई संपत्तियों की मालकिन भी हैं। प्रियंका फिल्म और टीवी के अलावा मॉडलिंग से भी अच्छा पैसा कमाती हैं। उन्हें साल 2013 में Guess ने 5 से 10 करोड़ रुपये दिए थे। दरअसल, एक्ट्रेस ने कंपनी के साथ एक साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा इस समय रियल एस्टेट के साथ-साथ फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से भी तगड़ी कमाई कर रही हैं। 

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!