लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: कभी B ग्रेड फिल्मों में काम करती थीं मान्यता दत्त, फिर संजय दत्त से शादी के बाद यूं बदल गई किस्मत

By अमित कुमार | Updated: July 22, 2020 08:45 IST

संजय दत्त और मान्यता दत्त के बीच हमेशा से एक बेहतरीन बॉन्डिंग देखने को मिली है। मान्यता दत्त के जन्मदिन के मौके पर जानिए इनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ और बातें....

Open in App
ठळक मुद्देपहले पति मेराज उर रहमान से तलाक लेने के बाद मान्यता ने संजय दत्त से दूसरी शादी की। साल 2008 में दोनों ने शादी कर अपनी जिंदगी को एक नया मोड़ देने का काम किया। संजय दत्त किसी फिल्म के सिलसिले में मान्यता से पहली बार मिलने आए थे।

संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। 22 जुलाई 1978 को एक मुस्लिम परिवार में पैदा होने वाली मान्यता का असली नाम दिलनवाज शेख था। लेकिन बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर मान्यता रख लिया। मान्यता दत्त का एक्टिंग करियर बहुत छोटा रहा। उन्होंने कई बी ग्रेड फिल्मों में काम किया।

2003 में प्रकाश झा का फिल्म गंगाजल में उन्हें एक आइटम नबंर करने का मौका मिला, जिसके बाद उन्हे मान्यता नाम मिला। मान्यता के सपने उड़ान भर ही रहे थे कि उनके पिता की अचानक मौत हो गई और उनके कंधों पर पिता के कारोबार को संभालने की जिम्मेदारी आ गई। हिंदी फिल्मों में काम नहीं मिलने के बाद मान्यता ने बी-ग्रेड की फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। 

संजय दत्त से मान्यता ने की दूसरी शादी

पहले पति मेराज उर रहमान से तलाक लेने के बाद मान्यता ने संजय दत्त से दूसरी शादी की। साल 2006 में संजय दत्त और मान्यता की पहली मुलाकात हुई थी। संजय दत्त किसी फिल्म के सिलसिले में मान्यता से मिलने आए थे। इस मीटिंग का असर दोनों पर काफी गहरा हुआ और इसके बाद मुलाकातों का सिलसिला यूं ही चलता रहा। साल 2008 में दोनों ने शादी कर अपनी जिंदगी को एक नया मोड़ देने का काम किया। 

संजय दत्त के सपोर्ट में हमेशा खड़ी रही मान्यता

संजय दत्त और मान्यता की शादी गोवा में हुई थी। दोनों ने गोवा में 7 फरवरी को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की थी। फिर 11 फरवरी को हिंदू-रीति रिवाज से दोनों ने साथ फेरे लिए। इन दोनों के दो बच्चे इकरा और शाहरान हैं। दोनों की शादी को 12 साल हो गए हैं और आज भी दोनों के बीच का प्यार साफ देखा सकता है। मान्यता दत्त ने बुरे वक्त में हमेशा संजय दत्त का साथ दिया है। 

टॅग्स :बर्थडे स्पेशलसंजय दत्तबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?