लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: विवादों से रहा है आलिया भट्ट का नाता, दोस्तो के कहने पर घरवालों से बोला था झूठ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 15, 2020 07:16 IST

आलिया भट्ट हिंदी फिल्मों की वो हीरोईन बन गई हैं जो काफी समय में ही अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर जानें जीवन की कुछ खास बातें-

Open in App
ठळक मुद्देअपनी पहली ही फिल्म से फैंस के दिलों में घर करने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। आलिया का जन्म 15 मार्च 1993 को मुंबई में हुआ है।

अपनी पहली ही फिल्म से फैंस के दिलों में घर करने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। आलिया का जन्म 15 मार्च 1993 को मुंबई में हुआ है। वह एक फिल्म अभिनेत्री के साथ बेहतरीन सिंगर भी हैं। भट्ट परिवार में जन्मी, वह फिल्म निर्माता महेश भट्ट और अभिनेत्री सोनी राजदान की बेटी हैं। आलिया हिंदी फिल्मों की वो हीरोईन बन गई हैं जो काफी समय में ही अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर जानें जीवन की कुछ खास बातें-

करण जौहर ने रखी थी शर्त

आलिया का बचपन से शौक था कि वह फिल्मों में ही काम करें। ऐसे में आलिया ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लिए बतौर लीड एक्ट्रेस के लिए ऑडिशन दिया। करीब 500 लड़कियों में से आलिया को भी साइन किया गया, लेकिन करण ने आलिया के सामने शर्त रखी कि फिल्म में काम करना है तो वजन कम करें अगर फिल्म में काम करना चाहती हैं। इसके बाद आलिया ने फिल्म में काम करने के लिए अपना वजन कम किया था।

पापा ने दी थी सीख

एक फिल्म प्रमोशन के इंटरव्यू के दौरान बताया था  कि जब केवल 16 साल की थीं तो एक बार दोस्तों के बहकावे में आकर अपने परिवार से झूठ बोला था और वह झूल बोलकर एक लेट नाइट पार्टी में चली गई थीं। आलिया ने बताया था कि वह पार्टी बहुत अलग थी आजकल की पार्टियों से अलग। पार्टी से जब वापस लौटकर आई तो उनके पापा महेश भट्ट ने उनको काफी डांटा कभी इस तरह से झूठ ना बोलने की सीख दी थी।

मां का बताई थी पीने की बात

इसी नादानी वाली काम को उन्होंने अपनी मां से भी शेयर किया था इस पर आलिया कहती हैं कि उन्होंने कई बार हद से ज्यादा ड्रिंक किया है लेकिन उन्होंने यह बता अपनी मां को भी बताई,लेकिन उनकी मां सोनी राजधान काफी खुले विचारों की हैं।

दिया गलत जवाब

हाईवे, उड़ता पंजाब और लव यू जिंदगी जैसी हिट फिल्में करने वाली एक्ट्रेस आलिया के अभिनय का हर कोई दीवाना हो गया। वहीं उनके जीके को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया से लेकर टीवी पर उनका मजाक बनाया। दरअसल कॉफी विद करण में आलिया पहुंची तो वहां एक गेम के दौरान उनसे जीके के कुछ सवाल पूछे गए। उन सभी सवालों का आलिया ने गलत जवाब ही दिया। इस बात की वजह से आलिया को काफी ट्रोल होना पडा़ और जोक्स का शिकार भी बनना पडा़। 

उप्स मूमेंट का हुईं शिकार

आलिया भट्ट और वरुण धवन फिल्म हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया के प्रमोशन के दौरान स्टेज जब मीडिया के जवाब दे रही थीं। तभी वरुण धवन ने आलिया को अपनी गोद में उठा लिया और आलिया का उप्स मूमेंट सबने देख लिया। दरअसल उन्होंने जो कपडे़ पहने थे वो ट्रांसपैरेंट थे। आलिया की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। 

आलिया के दोस्त

आलिया के लिए उनके पापा उनके सब कुछ हैं। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है कि जब वह काफी डरी या परेशान होती हैं  तो अपने पापा को याद करती हैं, वह मेरे एक दोस्त की तरह हैं। आलिया ने एक बार कहा भी था कि वह जीवन में अपने पापा की तरह से अच्छा काम करना चाहती हूं।

पहली फिल्म

1993 के रोमांचकारी संघर्ष में बाल कलाकार के रूप में अभिनय की शुरुआत करने के बाद, भट्ट ने करण जौहर के रोमांटिक नाटक स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012) में अपनी पहली प्रमुख भूमिका निभाई, जिसके कारण उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया था।

टॅग्स :आलिया भट्टबर्थडे स्पेशलबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!