लाइव न्यूज़ :

एम एस बिट्टा पर बनेगी बायोपिक, आतंकवाद विरोधी अभियान के चलते हुए कई बार हमले

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 29, 2019 08:25 IST

इंदिरा गांधी की हत्या से साल भर पहले स्वर्ण मंदिर में तिरंगा लहराने का ऐलान कर चर्चा में आए बिट्टा पर बायोपिक बनाने के राइट्स निर्माता शैलेंद्र सिंह ने खरीदे हैं

Open in App

बॉलीवुड में बन रही बायोपिक फिल्मों की लिस्ट में एक नाम और जुड़ गया है. वह नाम है आतंकवादी विरोधी अभियान चलाने के लिए सुर्खियों में रहने वाले और इस वजह से कई बार जानलेवा हमले झेलने वाले एमएस बिट्टा का.

इंदिरा गांधी की हत्या से साल भर पहले स्वर्ण मंदिर में तिरंगा लहराने का ऐलान कर चर्चा में आए बिट्टा पर बायोपिक बनाने के राइट्स निर्माता शैलेंद्र सिंह ने खरीदे हैं. किसी समय परसेप्ट पिक्चर्स जैसी मशहूर फिल्म प्रोडक्शन और विज्ञापन बनाने वाली कंपनी चलाने वाले शैलेंद्र सिंह ने लगातार पिल्मों के फ्लॉप होने के बाद अपना प्रोडक्शन हाउस बंद कर दिया था.

लेकिन एक बार फिर वह सक्रिय हो गए हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही ग्लोबल डांस चैंपियन बनी किंग्स यूनाइटेड टीम पर भी फिल्म बनाने का ऐलान किया था. अब वह बिट्टा की बायोपिक बनाने जा रहे हैं. हालांकि अभी इसके लिए राइटर, डायरेक्टर, एक्टर्स आदि कुछ फाइनल नहीं हुए हैं.

मंगलवार को शैलेंद्र और उनकी टीम ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और बिट्टा की बायोपिक का ऐलान किया. इस फिल्म का नाम होगा, 'जिंदा शहीद'.

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?