लाइव न्यूज़ :

आर्थिक तंगी से जूझ रहा बिग बॉस का 'जल्लाद', 8 सदस्यों के साथ भाड़े के घर में गुजर बसर करने को मजबूर हैं बाबा खान

By अनिल शर्मा | Updated: July 10, 2021 22:33 IST

बाबा खान ने कहा, मैं इस फिल्म उद्योग में पिछले 15 वर्षों से हूं, और यह सब ठीक चल रहा था लेकिन अब ऐसा नहीं है। बाबा खान सलमान खान की कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देटीवी एक्टर बाबा खान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैंसलमान संग वे कई फिल्में कर चुके हैंबिग बॉस में वे जल्लाद के रूप में नजर आए थे

टीवी एक्ट्रेस शगुफ्ता अली के बाद बिग बॉस के जल्लाद यानी बाबा खान ने भी लोगों से मदद की अपील की है। दरसअल बाबा खान भी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। बाबा खान टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस में जल्लाद के रूप में नजर आए थे, जिसे सलमान खान होस्ट करते हैं। बाबा खान के मुताबिक कोविड 19 की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण उन्हें काफी नुकसान हुआ है। वे पिछले कई महीनों से काम की तलाश कर रहे हैं।

जी न्यूज से बातचीत में बाबा खान ने कहा, मैं इस फिल्म उद्योग में पिछले 15 वर्षों से हूं, और यह सब ठीक चल रहा था लेकिन अब ऐसा नहीं है। बाबा खान सलमान खान की कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। बाबा खान ने कहा, मैंने भाईजान के साथ 'वांटेड', वीर', 'जानेमन' फिल्मों सहित 'बिग बॉस' में काम कर चुका हूं।  बाबा ने ये भी बताया कि वे अमिताभ बच्चन के साथ 'डिपार्टमेंट' शाहिद कपूर की फिल्म 'आर राजकुमार' और 'ज्वाला' में भी में काम कर चुके हैं। बाबा खान के मुताबिक वे भोजपुरी में रवि किशन के साथ कई फिल्म कर चुके हैं। मैंने बहुत काम किया है लेकिन जब से कोविड-19 के कारण लॉकडाउन लगाया गया है, मुझे बहुत नुकसान हुआ है और मेरे पास कोई काम नहीं है।

रिपोर्ट के मुताबिक बाबा खान अभी भी अपने परिवार के 8 सदस्यों के साथ भाड़े के मकान में रहते हैं। उनके पास खुद का घर भी नहीं है। बाबा खान को उम्मीद है कि इस अपील के बाद जल्द ही उन्हें काम देंगे। बाबा को सलमान खान से काफी उम्मीद है। उन्होंने कहा-'सलमान भाई पर मुझे भरोसा है, एक बार जब उन तक मेरी बात पहुंचेगी तो वह मुझे काम दिलाने में मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि जब भी इंडस्ट्री के दोस्तों से बात करते हैं तब उन्हें हौसला मिलता है।

टॅग्स :बिग बॉसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!