लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस 6 की प्रतियोगी सना खान ने बदला नाम, सोशल मीडिया पर दी जानकारी, जानिए क्या रखा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 23, 2020 21:02 IST

सना खान ने 2005 में आई " यही है हाई सोसाइटी" से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद "हल्ला बोल, " जय हो", "वजह तुम हो" और " टॉयलेटः एक प्रेमकथा" में अभिनय किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसाना खान ने अक्टूबर में कहा था कि उन्होंने फिल्म जगत छोड़ने का फैसला किया है।ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कहने वालीं 'बिग बॉस 6' फेम सना खान अब अपने निकाह को लेकर चर्चा में हैं।सना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर मुफ्ती अनस के साथ अपने निकाह की एक तस्वीर शेयर की है।

मुंबईः पूर्व अभिनेत्री और बिग बॉस 6 की प्रतियोगी सना खान ने अपना नाम बदल लिया है। 20 नवंबर को गुजरात के मुफ्ती अनस से शादी की थीं। सना ने अपना नाम बदलकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सईद सना खान रख लिया है।

सना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर मुफ्ती अनस के साथ अपने निकाह की एक तस्वीर शेयर की है और साथ में वजह बताई है कि उन्होंने उनसे शादी क्यों की। सना ने लिखा है, 'एक-दूसरे को प्यार किया अल्लाह के वास्ते। एक-दूसरे से शादी की अल्लाह के वास्ते। अल्लाह हमें इस दुनिया में एक-साथ रखे और जन्नत में भी साथ रखे।'

sayied-sana-khan

उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सना खान की जगह सईद सना खान कर दिया हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को तो त्याग ही दिया, बल्कि सना खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो को भी हटा दिया।

मनोरंजन जगत को अलविदा कहने के करीब एक महीने बाद टीवी और फिल्म अभिनेत्री सना खान ने रविवार को बताया कि उन्होंने शादी कर ली है। "बिग बॉस" की पूर्व प्रतिभागी ने इंस्टाग्राम पर अपने दुल्हे अनस सईद के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने 20 नवंबर को निकाह किया था।

खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, " अल्लाह की रज़ा के लिए एक दूसरे से मोहब्बत की। अल्लाह की रज़ा के लिए एक दूसरे से शादी की। अल्लाह हमें इस दुनिया और जन्नत में एक साथ रखे।" 33 वर्षीय खान ने अक्टूबर में कहा था कि उन्होंने फिल्म जगत छोड़ने का फैसला किया है और वह इंसानियत की खिदमत के लिए अपनी जिंदगी गुजारेंगी और "विधाता" के आदेशों का पालन करेंगी। खान ने 2005 में आई " यही है हाई सोसाइटी" से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद "हल्ला बोल, " जय हो", "वजह तुम हो" और " टॉयलेटः एक प्रेमकथा" में अभिनय किया था।

सना ने ये निकाह गुजरात के सूरत में परिवार के लोगों की मौजूदगी में किया। उन्होंने मुफ्ती अनस नाम के शख्स से शादी की है। बताया जा रहा है कि मुफ्ती गुजरात के सूरत के रहने वाले हैं और इस्लामिक जानकार हैं। स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के अनुसार सना को उनके पति से बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी एजाज खान ने मिलवाया था। बहरहाल सना और मुफ्ती अनस के निकाह से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपमुंबईगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल