लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 15 finale: बिग बॉस घर से 10 लाख रुपये लेकर वॉक आउट हुआ ये स्टार, जानें कौन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 30, 2022 21:25 IST

Bigg Boss 15 finale: निशांत भट के 10 लाख रुपये लेकर वॉक आउट करने के फैसले ने उनके सह-प्रतियोगी तेजस्वी, शमिता, करण और प्रतीक को हैरान कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी प्रकाश ने निराशा व्यक्त की।फाइनलिस्ट के साथ परफॉर्म करेंगे।विजेता की पुरस्कार राशि से राशि काट ली गई थी।

Bigg Boss 15 finale: चार महीने बाद बिग बॉस 15 खत्म होने जा रहा है। शनिवार के एपिसोड के बाद सलमान खान द्वारा होस्ट किया गया बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले जारी है। तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। शनिवार के एपिसोड में रश्मि देसाई घर से बेघर हो गईं।

गौहर खान, श्वेता तिवारी, उर्वशी ढोलकिया, गौतम गुलाटी और रुबीना दिलाइक बिग बॉस 15 के घर में प्रवेश किया। फाइनलिस्ट निशांत भट, शमिता शेट्टी, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और प्रतीक सहजपाल को 10 लाख रुपये के ब्रीफकेस के साथ फाइनल रेस छोड़ने का प्रस्ताव दिया।

बिग बॉस के पूर्व विजेताओं ने घोषणा की कि उनके पास प्रतियोगियों को देने के लिए 10 लाख रुपये हैं। उन्होंने बताया कि विजेता की पुरस्कार राशि से राशि काट ली जाएगी। निशांत भट ने मौका लिया और ब्रीफकेस लेकर बाहर चले गए, जबकि शमिता शेट्टी, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और प्रतीक सहजपाल ने बिग बॉस विजेता बनने की अपनी यात्रा जारी रखी।

सलमान खान ने निशांत भट को बधाई दी और कहा कि उन्होंने 10 लाख रुपये लेकर बाहर निकलने का सही फैसला किया क्योंकि उन्हें शो के विजेता बनने के लिए पर्याप्त वोट नहीं मिले। अभिनेता-मेजबान ने कहा कि निशांत ने शो में अच्छा प्रदर्शन किया और उन्हें उनके भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

टॅग्स :बिग बॉस 15सलमान खानबिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?