लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 14: बिग बॉस के घर में दिवाली सेलिब्रेशन के बीच होंगे कई खुलासे, कविता कौशिक और एजाज के बीच होगी फाइट

By स्वाति सिंह | Updated: November 14, 2020 21:29 IST

शो मेकर्स ने शनिवार की रात के एपिसोड का जो प्रामो रिलीज किया है, इसमें देखा जा सकता है कि घर के अंदर दिवाली सेलिब्रेशन हो रहा है। इस दौरान निक्‍की तंबोली और रुबिना दिलैक के तेवर देखने को मिलेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस के घर में 14 नवंबर को दिवाली का जश्‍न मनाया जाएगा। इस हफ्ते शनिवार को वीकेंड का वार में सलमान खान के साथ ही कुछ और मेहमान भी घरवालों के साथ होंगे।

Bigg Boss 14: बिग बॉस के घर में 14 नवंबर को दिवाली का जश्‍न मनाया जाएगा। इस हफ्ते शनिवार को वीकेंड का वार में सलमान खान के साथ ही कुछ और मेहमान भी घरवालों के साथ होंगे। वहीं, दिवाली स्पेशल एपिसोड में नाच-गानों के साथ जमकर धमाल मचेगा। इसके साथ ही कई नए खुलासे होने हैं, जिसके बाद घर के अंदर रोना-धोना भी होगा। 

शो मेकर्स ने शनिवार की रात के एपिसोड का जो प्रामो रिलीज किया है, इसमें देखा जा सकता है कि घर के अंदर दिवाली सेलिब्रेशन हो रहा है। इस दौरान निक्‍की तंबोली और रुबिना दिलैक के तेवर देखने को मिलेंगे। वहीं इस दौरान टास्‍क में कविता कौश‍िक फिर से एजाज खान पर फट पड़ेंगी। कविता सलमान के सामने एजाज की श‍िकायत करती हैं। कविता कह रही है कि उन्‍होंने जब एजाज के लिए रुखा व्‍यवहार किया था और गुस्‍से में गालियां निकाली थीं, तब उन्‍हें एविक्‍शन झेलना पड़ा था।

वहीं, दूसरी तरफ दिवाली के मौके पर कंटेस्‍टेंट्स के लिए उनके घरवालों ने कुछ तोहफे भेजे हैं। इसलिए माहौल भावुक होने वाला है। करीब-करीब सभी घरवालों के आंखों से आंसुओं की धारा बहती है। छह हफ्ते से अपनों से दूर कंटेस्‍टेंट्स घरवालों को याद कर रोते हुए दिखाई देते हैं। राहुल वैद्य अपनी आई यानी मां को याद कर खूब रोते हैं। 

टॅग्स :बिग बॉससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच