लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस 14 में नजर आएगा TV का ये फेमस कपल, सेट से Photo हुई लीक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 2, 2020 12:47 IST

3 अक्टूबर से प्रसारित हो रहे शो के लिए अभी से प्रतियोगियों के नाम भी सामने आने लगे हैं। बिग बॉस 14 में कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देटीवी रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला हैबिग बॉस के सेट से सलमान खान ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो मास्क लगाए नजर आ रहे हैं

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। कलर्स टीवी ने हाल ही में  'बिग बॉस 14' का पहला प्रोमो जारी कर दिया। शो के निर्माताओं ने इस बार इसका नाम 'बिग बॉस 2020' दिया है और कोरोना वायरस के कहर के बीच इसमें लॉकडाउन का ट्विस्ट होने की उम्मीद है।

ऐसे में 3 अक्टूबर से प्रसारित हो रहे शो के लिए अभी से प्रतियोगियों के नाम भी सामने आने लगे हैं। बिग बॉस 14 में  कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं। रिपोर्ट्स हैं कि इस बार सलमान खान के इस विवादित टीवी रियल्टी शो के प्रीमियर की शूटिंग 30 सितंबर को हो गई है।

बिग बॉस के सेट से सलमान खान ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो मास्क लगाए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सलमान ने ब्लैक लुक अपना रखा है।सलमान अपने ही अंदाज में पोज दे रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'बिग बॉस 14 आ रहा है इस वीकेंड।' सलमान की इस तस्वीर के अलावा सेट से एक तस्वीर भी लीक हुई है जिसमें शो में हिस्सा लेने वाले दो कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया हैंडल द खबरी ने बिग बॉस 14 के सेट से यह तस्वीर पोस्ट की है जिसमें सलमान खान के साथ टीवी कलाकार रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला हैं। रुबीना माइक लेकर सलमान खान से कुछ कहती नजर आ रही हैं।

राधे मां की एंट्री

बिग बॉस 14 में राधे मां भी हिस्सा ले रही हैं। बिग बॉस 14 में इस बार राधे मां उर्फ सुखविंदर कौर हिस्सा लेने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने घर के अंदर जाकर एक शूट भी करवाया है जिसमें वो नए घर का जायजा लेती दिख रही है। शूट के लिए राधे मां ने अपनी जानी-मानी लाल रंग की पोशाक ही पहनी थी।

 अभी साफ नहीं हुआ है कि कि राधे मां इस बार बिग बॉस 14 के घर की पहली मेहमान होंगी जो घर में एंट्री करेंगी। इस खबर ने सोशल मीडिया पर भूचाल मच गया और लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। इस बीच सोशल मीडिया पर राधे मां के प्रोमो का एक वीडियो भी वायरल हो गया है जो बिग बॉस के घर के अंदर का ही लग रहा है। जिसमें सुखविंदर कौर घर में पूजा करती दिख रही हैं।  

टॅग्स :बिग बॉससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस