लाइव न्यूज़ :

BB14: अक्टूबर की इस तारीख से होगा बिग बॉस का आगाज, Video शेयर करके सलमान खान ने दी जानकारी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 14, 2020 11:39 IST

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस-14 का नया प्रोमो जारी हो गया है। जिसके जरिए शो की ग्रैंड प्रीमियर डेट सबके सामने आ चुकी है..

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस-14 का नया प्रोमो जारी हो गया है।सलमान इस बार भी शानदार तरीके से नया सीजन लॉन्च करेंगे।

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। कलर्स टीवी ने हाल ही में  'बिग बॉस 14' का पहला प्रोमो जारी कर दिया। शो के निर्माताओं ने इस बार इसका नाम 'बिग बॉस 2020' दिया है और कोरोना वायरस के कहर के बीच इसमें लॉकडाउन का ट्विस्ट होने की उम्मीद है।

बिग बॉस-14 का नया प्रोमो जारी हो गया है। इसमें सलमान खान मास्क लगाए बिग बॉस को लेकर जानकारी देते दिख रहे हैं। जारी किए गए नया प्रोमो शेयर कर उन्होंने लिखा, '2020 की हर परेशानी को चकनाचूर करने आ गया है बिग बॉस.... Bigg Boss का 14वां सीजन 3 अक्टूबर से रात 9 बजे शुरू होने जा रहा है।' 

वहीं, सलमान खान शानदार तरीके से हर बार की तरह इस साल भी बिग बॉस का नया सीजन लॉन्च करेंगे। शो की तैयारियां भी जोरों-शोरों से चल रही हैं।  हर किसी की निगाह इस बात पर है कि आखिर कौन से कंटेस्टेंट इस बार शो में चार चांद लगाएंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट्स को शो शुरू होने से पहले क्वारंटाइन किया जाएगा। वहीं, सभी कंटेस्टेंट का घर के अंदर जाने से पहले कोरोना टेस्ट होगा। साथ ही कंटेस्टेंट्स का रोजाना चेक अप होगा।

बिग बॉस 14 के लिए और जिन एक्टर्स का नाम सामने आ रहा है उसमें विवियन डीसेना, संगीता घोष, अलीशा पवार, जय सोनी, शगुन पांडे, विशाल रहेजा, डोनल बिष्ट, शालीन भनौट और शिरीन मिर्जा का नाम सामने आ रहा है। 

टॅग्स :बिग बॉससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?