लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 14: रुबिना दिलैक और कविता कौश‍िक के जोरदार झगड़े के बाद एजाज पर भड़कीं जैस्‍म‍िन, कहा-'भाड़े का कैरेक्‍टर'

By स्वाति सिंह | Updated: December 3, 2020 13:01 IST

जैस्‍म‍िन भसीन और एजाज खान में एक बार जोरदार लड़ाई होने वाली है। इस दौरान जैस्‍म‍िन कहती हैं कि एजाज का भाड़े का कैरेक्‍टर है।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस 14 के फिनाले वीक में आते ही घर में झगड़े बढ़ गए हैं। रुबिना दिलैक और कविता कौश‍िक में जोरदार झगड़ा हुआ।

Bigg Boss 14:  जैसे-जैसे बिग बॉस 14 का फिनाले पास आ रहा है घर में झगड़े बढ़ गए हैं। बुधवार को बिग बॉस ने कंटेस्‍टेंट्स की निष्‍क्र‍ियता पर सवाल उठाए थे इसके तुरंत बाद ही रुबिना दिलैक और कविता कौश‍िक में जोरदार झगड़ा हुआ। इस दौरान गुस्‍से में कविता कौशिक खुद घर से बाहर चली गईं। वहीं, मेकर्स द्वारा जा प्रोमो में देखा गया है कि गुरुवार को शार्क बोट वाले टास्‍क में जैस्‍म‍िन भसीन और एजाज खान में तगड़ी लड़ाई होने वाली है। इस दौरान जैस्‍म‍िन, एजाज से कहती हैं कि वो भाड़े का कैरेक्‍टर लेकर शो में आए हैं।

प्रोमो में देखा जा सकता है कि जैस्‍म‍िन घरवालों से एजाज की ओर इशारा करते हुए टोंट मारती हैं कि एजाज ने सबको अपना दुख दिखा दिया। जैस्‍म‍िन का इशारा एजाज के उस राज को लेकर है, जिसका खुलासा उन्‍होंने इम्‍युनिटी स्‍टोन हासिल करने के लिए किया। इस बात पर धीरे-धीरे दोनों में गर्मागरम बहस शुरू हो जाती है। टास्‍क के दौरान दोनों में हाथापाई की भी नौबत आ जाती है, जिसके बीच-बचाव में राहुल वैद्य आते हैं।

वहीं, दूसरी ओर मेकर्स ने एक नाव का टास्‍क दिया है, इसमें सभी लोग नाव पर सवार हो जाते हैं, लेकिन रुबिना दिलैक को नाव पर कुर्सी नहीं मिलती है। नियम के मुताबिक, बजर बजने पर जिस सदस्‍य के पास कुर्सी नहीं होगी वह आउट हो जाएगा। रुबिना सभी सदस्‍यों को कहती हैं कि यदि किसी को अपनी खैर मनानी हैं तो वह एक कुर्सी उन्‍हें दे दे। इस पर रुबिना और राहुल वैद्य में खूब बहस होती है। निक्‍की और रुब‍िना भी आपस में भ‍िड़ जाते हैं।

टॅग्स :बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?