लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने ली धांसू एंट्री, बने तीसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 28, 2019 10:33 IST

खेसारी लाल यादव के बिग बॉस 13 में आने की खबरें काफी लंबे समय से चल रही थीं। उनकी एंट्री से पहले उनका एक वीडियो भी सामने आ चुका था जिसमें उनकी आंखों पर पट्टी बांधक उन्हें बिग बॉस के सेट  पर ले जाया जा रहा था।

Open in App

टीवी के सबसे बड़े विवादित शो 'बिग बॉस 13' में 'वीकेंड का वार' में आदित्य नारायण, हर्ष लंबाचिया और ढिंचैक पूजा ने घरवालों के साथ जमकर मस्ती की। शो में तीसरे कंटेस्टेंट के नाम से पर्दा उठ चुका है। घर के तीसरे वाइल्ड कार्ड कंट्रेस्टेंट भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव बने। उन्होंने शो में धमाकेदार तरीके से एंट्री ली।

खेसारी लाल यादव के बिग बॉस 13 में आने की खबरें काफी लंबे समय से चल रही थीं। आखिरकार उन्होंने इस शो में एंट्री कर ही ली। उनकी एंट्री से पहले उनका एक वीडियो भी सामने आ चुका था जिसमें उनकी आंखों पर पट्टी बांधक उन्हें बिग बॉस के सेट  पर ले जाया जा रहा था।इसके साथ ही वीकेंड का वार में दो और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के नाम से पर्दा उठ चुका है। ये दो कंटेस्टेंट विकास पाठक और तहसीन पूनेवाना हैं। इस वीकेंड के वार में एक खास बात यह भी रही कि इस हफ्ते कोई भी सदस्य घर से बेघर नहीं हुआ।वीकेंड का वार में शुरुआत में आदित्य नारायण और हर्ष लंबाचिया ने सलमान खान के साथ जमकर मस्ती की। इस दौरान आदित्य और हर्ष ने सलमान से कुछ फनी टास्क भी करवाए।     आदित्य, हर्ष और ढिंचैक पूजा घर के अंदर घरवालों के साथ मस्ती करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रश्मि देवोलीना से डांस करवाया वहीं पूजा और शहनाज ने गाना गाकर घरवालों का मनोरंजन किया। 

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सलमान खानखेसारी लाल यादव
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

भारत'धृतराष्ट्र' हैं लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की तुलना 'दुर्योधन' से?, मैथिली ठाकुर पर खेसारी लाल यादव बोले- ज्ञान अभी बहुत कम

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?