लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 13: बिग बॉस के घर से बेघर होते ही सिद्धार्थ डे ने किए कई खुलासे, दिखाए अपने घाव

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 30, 2019 17:22 IST

घर से बाहर आते ही सिद्धार्थ डे ने अपने घाव मीडिया के सामने दिखाए। इन घाव को देखकर हर कोई हैरान रह गया। घाव वाली फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धार्थ डे की गर्दन पर ढेर सारा ब्लीच पाउडर डाल दिया, जिससे उनकी चमड़ी पूरी तरह जल गई।इस फोटो पर अब लोगों के तेजी से रिएक्शन्स भी सामने आ रहे हैं।

टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस (Bigg Boss) किसी न किसी वजह से चर्चा में रहता है। अब यह चर्चा सिद्धार्थ डे (Siddharth Dey) की वजह से है। दरअसल बीते एपिसोड में सिद्धार्थ डे  (Siddharth Dey) को 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) का घर छोड़कर जाना पड़ा। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उन्हें दर्शकों ने सबसे कम वोट दिए थे। घर से बेघर होने के बाद सिद्धार्थ डे (Siddharth Dey) डे ने मीडिया से बातचीत में घर के अंदर के कई खुलासे किए।

घर से बाहर आते ही सिद्धार्थ डे (Siddharth Dey) ने अपने घाव मीडिया के सामने दिखाए। इन घाव को देखकर हर कोई हैरान रह गया। घाव वाली फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। साथ ही इस फोटो पर अब लोगों के तेजी से रिएक्शन्स भी सामने आ रहे हैं। इंटरव्यू के दौरान सिद्धार्थ डे (Siddharth Dey) ने बताया कि आरती और शहनाज ने उन पर करीब एक किलो ब्लीच पाउडर डाला था। इस पाउडर की वजह से उनकी स्किन पूरी तरह जल गई थी। इसके बाद उन्होंने उस पर लाल मिर्च पाउडर भी डाला और करीब 9 घंटे रखा।

आरती और शहनाज ने ऐसा क्यों किया यह भी सिद्धार्थ ने बताया। उन्होंने कहा कि एक नॉमिनेशन टास्क के दौरान आरती और शहनाज को सिद्धार्थ डे (Siddharth Dey) और पारस का हाथ छुड़ाने की कोशिश करनी थी। इस टास्क में आरती और शहनाज ने सिद्धार्थ डे की गर्दन पर ढेर सारा ब्लीच पाउडर डाल दिया, जिससे उनकी चमड़ी पूरी तरह जल गई।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सलमान खानबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल