लाइव न्यूज़ :

सिद्धार्थ शुक्ला को देख रो पड़ीं शहनाज, फिर लगाया गले, अब फैंस कर रहे SidNaazShow बनाने की मांग

By अमित कुमार | Updated: February 18, 2020 16:43 IST

सोशल मीडिया पर 'सिडनाज' को साथ में लाने की मांग जोरों पर है। फैंस दोनों की तस्वीरें और वीडियो को पोस्ट कर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर फैंस सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर #WeMissYouSid को भी ट्रेंड करा रहे हैं।शहनाज और सिद्धार्थ एक बार फिर से साथ नजर आ रहे हैं। इन दोनों का साथ ज्यादा लंबा नहीं सिर्फ एक एपिसोड का होगा।

बिग बॉस के फैंस अब सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को एक साथ एक शो में देखना चाहते हैं। बिग बॉस के 13वें सीजन में इन दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। शहनाज ने तो सिद्धार्थ को शादी के लिए प्रपोज तक कर दिया था। हालांकि, सिद्धार्थ ने इस मामले को दोस्ती बताकर शांत कर दिया। शहनाज इन दिनों अपने नए शो 'मुझसे शादी करोगी' में काम कर रही हैं। वहीं ट्विटर पर फैंस सिद्धार्थ और शहनाज के लिए  #FansDemandSidNaazShow ट्रेंड करा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर 'सिडनाज' को साथ में लाने की मांग जोरों पर है। फैंस दोनों की तस्वीरें और वीडियो को पोस्ट कर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। इन दोनों के फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि शहनाज और सिद्धार्थ एक बार फिर से साथ नजर आ रहे हैं। इन दोनों का साथ ज्यादा लंबा नहीं सिर्फ एक एपिसोड का होगा। 'मुझसे शादी करोगी' शो में सिद्धार्थ बतौर मेहमान शामिल होंगे। सिद्धार्थ शुक्ला के शो में आते ही शहनाज ने उन्हें गले लगा लिया। इस दौरान उनकी आंखों में आंसू भी थे।

वहीं ट्विटर पर फैंस सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर  #WeMissYouSid को भी ट्रेंड करा रहे हैं। फैंस के मुताबिक बिग बॉस का यह सीजन शानदार रहा। वह सिद्धार्थ शुक्ला को अभी से ही मिस कर रहे हैं। इस सीजन सिद्धार्थ शुक्ला ने मॉडल आसिम रियाज को मात देते हुए ‘बिग बॉस 13’ का खिताब अपने नाम किया था। 

शुक्ला को ‘बालिका वधू’ और ‘दिल से दिल तक’ जैसे टेलीविजन शो में उनकी अदाकारी के लिए पहचाना जाता है। एक्टर ने 2014 में फिल्म ‘हंपटी शर्मा की दुल्हनियां’ से अपने बॉलीवुड करियर का आगाज किया था। शुक्ला के बाद दूसरे नंबर पर आसिम रियाज, तीसरे नंबर पर शहनाज गिल, चौथे नंबर पर रशमी देसाई और पांचवे नंबर पर आरती सिंह रही। 

टॅग्स :सिद्धार्थ शुक्‍लाबिग बॉस सीजन 13बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच