लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 13 Day 8 Episode: बिग बॉस के घर में फिर मचा बवाल, बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुईं ये 4 लड़कियां

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 8, 2019 09:48 IST

इस एपिसोड में बिग बॉस ने अलग-अलग कर तीन लोगों को चुना। इसमें एक लड़का और दो लड़कियां शामिल थीं। उस लड़के को इन दोनों लड़कियों में से किसी एक को नॉमिनेट करना था जबकि दूसरे को सेफ।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धार्थ डे से शेफाली बग्गा कहती हैं- 'अभी तक जो भी हमारा कनेक्शन बना है वो बेहद स्ट्रॉन्ग हैं और आप मुझे बेहद पसंद हैं।इस एपिसोड में लड़कियों को अपनी बातों से लड़कों को रिझाना था।

टीवी का सबसे विवादित शो 'Bigg Boss' लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इसके 13 वें सीजन का 8वां एपिसोड सोमवार को टेलीकास्ट हुआ। इस एपिसोड में नॉमिनेशन की प्रॉसेस शुरू हुई, जिसमें 4 लड़कियों को नॉमिनेट किया गया। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस एपिसोड में बिग बॉस के घर से बेघर होने के लिए किन लड़कियों को नॉमिनेट किया गया है।

सबसे पहले तीन लोगों को चुना

इसमें बिग बॉस ने अलग-अलग कर तीन लोगों को चुना। इसमें एक लड़का और दो लड़कियां शामिल थीं। उस लड़के को इन दोनों लड़कियों में से किसी एक को नॉमिनेट करना था जबकि दूसरे को सेफ। लड़कियों को उस लड़के को अपनी बातों से रिझाना था। सबसे पहले पारस, माहिरा और शहनाज गिल आए। पारस शहनाज से कहते हैं कि क्या मैं आपको पसंद हूं ? इस पर माहिरा कहती हैं- 'हां आप मुझे पसंद हैं और आप मुझ पर आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं। आपके लिए मेरी फीलिंग एक दम रीयल हैं, क्योंकि मेरे लिए कनेक्शन मैटर करते हैं। मेरे को कनेक्शन दिल से फील हुआ तो मैं आपकी तरफ आई।'

शहनाज ने कहा- मैं अपने ब्वॉयफ्रेंड को हर किसी लड़की से बात नहीं करने दूंगी

इसके बाद पारस शहनाज से पूछते हैं कि आप कुछ कहना चाहती हैं तो शहनाज कहती हैं- आप पहले मुझे अटेंशन दे रहे थे तो मुझे अच्छा लगता था।' इसके बाद पारस कहते है कि आपने कहा कि अगर पारस मेरा ब्वॉयफ्रेंड है तो मुझे माहिरा से प्रॉब्लम है। लेकिन आप दिन भर लड़कों के साथ बैठो तो। इसके बाद शहनाज कहती हैं कि मैं अपने ब्वॉयफ्रेंड को हर किसी लड़की से बात नहीं करने दूंगी।' इस पर पारस कहते हैं कि अगर आपको माहिरा से दिक्कत है तो मुझे टाइम दो। इस पर शहनाज कहती हैं कि मैंने पहले ही कहा था कि मैं लॉयल नहीं हूं। इस पूरी बातचीत के बाद पारस ने शहनाज को नॉमिनेट कर माहिरा को सेफ कर लिया।

दूसरे नंबर पर सिद्धार्थ, रश्मि और आरतीइसके बाद दूसरे नंबर में सिद्धार्थ, रश्मि और आरती की तिकड़ी आई। आरती कहती हैं- 'मुझे एक मौका चाहिए, आप मुझे बचा सकते हैं तो।' इसके बाद रश्मि कहती हैं कि सिद्धार्थ हम दोनों एक दूसरे को काफी लंबे वक्त से जानते हैं और मैं सच में चाहती हूं कि हमारी दोस्ती पहले से बेहतर हो जाए।' लंबी बात के बाद सिद्धार्थ ने कहा कि मेरे दो-ढाई सालों में रश्मि से नहीं बन पाई तो इतने दिनों में क्या बनेगी। इसलिए मैं रश्मि को नॉमिनेट करता हूं जबिक आरती को सेफ।

सिद्धार्थ डे और शेफाली बग्गा की बातेंसिद्धार्थ डे से शेफाली बग्गा कहती हैं- 'अभी तक जो भी हमारा कनेक्शन बना है वो बेहद स्ट्रॉन्ग हैं और आप मुझे बेहद पसंद हैं।' इसके बाद शेफाली बालकनी से एक फूल सिद्धार्थ डे को देती हैं। वहीं इसके बाद सिद्धार्थ दलजीत से कहते हैं कि आप बताओ। इस पर दलजीत कहती हैं- मुझे लगता है कि मैं बहुत साफ हूं और मेरी आपसे कोई भी निजी दुश्मनी नहीं है। इसके साथ ही जो आपका और मेरा कनेक्शन है वो बहुत ही कमाल का है। मैंने आपको कहा था कि आप जो भी फैसला लें वो सोच समझकर लें और मैं उम्मीद करती हूं आप सही फैसला लेंगे।' दोनों की बात सुनकर अंत में सिद्धार्थ ने दलजीत को नॉमिनेट कर दिया।

आसिम से देवोलीना ने कही ये बातेंआखिर में बिग बॉस ने आसिम और अबू से कहा कि वो मिलकर फैसला करें कि उन्हें कोएना और देवोलीना में से किसे नॉमिनेट करना है। आसिम से देवोलीना कहती हैं कि आपको ऐसा लगता होगा कि मैं आपसे निजी दुश्मनी निकालती हूं, लेकिन वो एक टास्क था। इसके जवाब में आसिम कहते हैं- 'मैं आपकी बात से सहमत हूं लेकिन आपको ये भी पता होना चाहिए की अगर किसी के गले पर आप हेयर रिमूवर क्रीम लगा रहे हैं तो वो बर्न हो जाएगा। हम यहां काम करने आए हैं, सफर करने नहीं आए हैं।' देवोलीना के बाद कोएना के लिए आसिम ने कहा- 'आप तब से एक ही बात कह रही है कि गिव अप कर दिया, गिव अप कर दिया, क्या और कोई बात नहीं है आपके पास। आपने इस टास्क की शुरुआत ही उस टास्क से की है। मुझे कुछ नया बताओ।' दोनों ने आपसी सहमति से कोएना को नॉमिनेट कर दिया।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सलमान खानबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!