लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 13 day 25 Update: घरवालों ने की बिग बॉस से बगावत, बिगड़े माहौल से दो गुटों में बंट गया घर

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 26, 2019 09:42 IST

बिग बॉस 13 के 25वें एपिसोड में शेफाली ने जमकर ड्रामा किया। उन्होंने घर से बाहर जाने की जिद खूब जिद की। शेफाली ने शहनाज की वजह से यह ड्रामा शुरू किया।

Open in App
ठळक मुद्देशेफाली आरती के साथ बेड शेयर करने से मना कर देती हैं।आसिम और पारस के बीच चायपत्ती की वजह से हुई जमकर बहस।

बिग बॉस 13 एक ऐसा शो जिसके हर एपिसोड में कुछ ना कुछ ड्रामा देखने को मिल रहा है। 25वें एपिसोड की बात करें तो इस दिन भी जबरदस्त गरमा-गरमी वाला माहौल देखने को मिला। बात तो यहां तक पहुंच गई कि घरवालों ने बिग बॉस से भी बगावत कर ली। जानिए इस एपिसोड में और क्या-क्या हुआ...

बिग बॉस 13 के 25वें एपिसोड में शेफाली ने जमकर ड्रामा किया। उन्होंने घर से बाहर जाने की जिद खूब जिद की। शेफाली ने शहनाज की वजह से यह ड्रामा शुरू किया। उनका कहना है कि इस घर में या तो शहनाज रहेंगी या मैं। इस पूरे विवाद को देखते हुए सिद्धार्थ शुक्ला ने शेफाली को समझाने की कोशिश की। सिद्धार्थ उन्हें कन्फेशन रूम में जाकर बिग बॉस से बात करने की सलाह देते हैं लेकिन शेफाली कुछ भी सुनने को तैयार नहीं होती हैं। रश्मि भी शेफाली का समर्थन करती हैं।

इस एपिसोड में एक और ड्रामा देखने को मिला। यह ड्रामा चायपत्ती की वजह से शुरू हुआ। जब किचन में सिद्धार्थ शुक्ला और पारस चायपत्ती ढूंढते हैं तो उन्हें पता चलता है कि किसी ने यह छिपा दी है। चायपत्ती के लिए शुरू हुई लड़ाई इतनी बढ़ी कि आसिम और पारस आमने-सामने टकरा गए। उनके साथ पूरा घर दो गुटों में बंट गया। आसिम अपना आपा खोकर घरवालों पर चिल्लाते रहे। वहां शहनाज आ जाती हैं और रश्मि से कहती हैं कि जो कहना है मुझसे कहो।

इसके बाद माहिरा भी शहनाज पर भड़क जाती हैं। बिग बॉस कनफेशन रूम में पारस, आसिम और सिद्धार्थ शुक्ला को बुलाते हैं और तीनों सफाई देते हैं। पारस सेफ्टी को लेकर बिग बॉस पर सवाल उठाते हैं। बिग बॉस तीनों को अपने गुस्से को कंट्रोल करने की हिदायत देते हैं। इधर, शहनाज शेफाली से माफी मांगती हैं और रो पड़ती हैं।

पारस आसिम को समझाने जाते हैं लेकिन दोनों में फिर बहस हो जाती है। पारस बाकी घरवालों को भी समझाने की कोशिश करते हैं लेकिन देवोलीना बिग बॉस पर भड़क जाती हैं कि उनकी तुलना वह शहनाज से न करें। शेफाली आरती के साथ बेड शेयर करने से मना कर देती हैं।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?