लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 13 day 21: ये सदस्य हुआ घर से बेघर, जानें वीकेंड का पूरा हाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 22, 2019 09:17 IST

बिग बॉस 13 आते ही सुर्खियों में छा गया है। इस बार एक महीने में ही एक प्रतियोगी को फिनाले का टिकट मिल जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देइस हफ्ते बिग बॉस के घर से दो नहीं एक सदस्य बाहर हुआ हैलड़कियों को बाहर करने की पावर दी जाती है

बिग बॉस 13 का आगाज हो चुका है। सलमान खान हमेशा की तरह से शो को होस्ट कर रहे हैं। इस बार शो में बहुत कुछ नया देखने को मिलने वाला  है। इस बार शो में केवल सेलेब्स ने ही शिरकत की है। बिग बॉस 13 आते ही सुर्खियों में छा गया है। इस बार एक महीने में ही एक प्रतियोगी को फिनाले का टिकट मिल जाएगा। शो की शुरुआत होती है मोनी रॉय और राजकुमार राव के स्वागत से।

इसके बाद सलमान घरवालों के कहते हैं कि वह गेस करें कि पीठ पीछे किस घरवाले ने उनके पीछे ये बात कही है और वो स्प्रे उनके मुंह पर करेंगे। इस गेम के दौरान पारस और सिद्धार्थ में झगड़ा हो जाता है और पारस सिद्धार्थ को सफाई देते हैं।

बाद फिर से सलमान टीवी के जरिए घरवालों से मौनी, राजकुमार और बोमन ईरानी से मिलवाते हैं।तीनों स्टार्स शहनाज से बातें करते हैं। इसके बाद मौनी, राज, बमन और सलमान मंच पर मस्ती करते हैं। इसके बाद बाल्टी में काला रंग लाया जाता है और हर लड़की के नाम की गुड़िया भी लाई जाती है।

लड़कों को उस लड़की के नाम की गुड़िया काले रंग में डुबाना है जिसे वह समझते हैं कि उसे बिग बॉस के घर में नहीं रहना चाहिए। इस टास्क के बाद जिस लड़की की गुड़िया बिना रंगे रह जाएगी उसे एक पावर कार्ड दिया जाएगा। लड़के सभी लड़कियों की गुड़िया भिगा देते हैं। लास्ट में शेफाली बग्गा को ये कार्ड दिया जाता है वह अपना पावर के आधार पर शहनाज को घर से हर एक काम से मुक्त कर देती गैं।

इसके बाद सलमान एलिमिशेन पर आते हैं। सबसे पहले सलमान पारस को सेफ करते हैं।यानि अबू और सिद्धार्थ डे  को निकाला जाना होता है,लेकिन ट्विस्ट लाते हुए सलमान कहते हैं कि इस हफ्ते एक ही घर से बाहर होगा। इन दोनों में से घर से बेघर कौन होगा इसका चुनाव घर की लड़कियां करेंगी। लड़कियां मिलकर अबु मलिक का नाम चुनती हैं।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13बिग बॉससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?