लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 13 Day 17: टॉय टास्क को लेकर घरवालों पर बरसे बिग बॉस, सिद्धार्थ-रश्मि में हुई गरमा गरमी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 17, 2019 09:03 IST

कोएना मित्रा और दलजीत कौर बिग बॉस 13 के घर से बाहर हो चुकी हैं। अगले हफ्ते शो का फिनाले वीकेंड का होगा उससे पहले घरवालों के बीच जंग छिड़ गई है। शो की शुरूआत में ही शहनाज और माहिरा की लड़ाई हो जाती है।

Open in App
ठळक मुद्दे बिग बॉस 13 आते ही सुर्खियों में छा गया है। इस बार एक महीने में ही एक प्रतियोगी को फिनाले का टिकट मिल जाएगा।

बिग बॉस 13 का आगाज हो चुका है। सलमान खान हमेशा की तरह से शो को होस्ट कर रहे हैं। इस बार शो में बहुत कुछ नया देखने को मिलने वाला  है। इस बार शो में केवल सेलेब्स ने ही शिरकत की है। बिग बॉस 13 आते ही सुर्खियों में छा गया है। इस बार एक महीने में ही एक प्रतियोगी को फिनाले का टिकट मिल जाएगा। ऐसे में हर कोई फिनाले की रेस में लगा हुआ है। अब शो का तीसरा हफ्ता शुरू हो गया है। कोएना मित्रा और दलजीत कौर घर से बाहर हो चुकी हैं।  अगले हफ्ते शो का फिनाले वीकेंड का होगा उससे पहले घरवालों के बीच जंग छिड़ गई है। शो की शुरूआत में ही शहनाज और माहिरा की लड़ाई हो जाती है।

सिद्धार्थ और शहनाज चर्चा करते हैं कि देवोलीना उनके लिए बदला है इसके पीछे का कारण हो सकता है ये हो कि रश्मि ने उनको भड़काया हो। टास्क के दौरान दोनों टीमों में जमकर लड़ाई होती है।आरती सिद्धार्थ शुक्ला से देवोलीना की कही बात डिस्कस करती है। वह शुक्ला को बताती है कि देवोलीना ने उससे कहा कि उसे दुश्मन बोलने की बात सिद्धार्थ डे ने कही।

सिद्धार्थ शुक्ला देवोलीना पर ग्रुप का हिस्सा बनने का आरोप लगाता है जो देवो को बुरा लगता है जिसके बाद वह रश्मि और आरती के सामने जमकर रोती है। तभी वहां सिद्धार्थ आते हैं और दोनों में काफी बहस होती है। इसी बीच  रश्मि अपने सेवक से चाय बनाने को कहती है।लेकिन तब भी सेवक यानि सिद्धार्थ और रश्मि के बीच बहस हो जाती  है।  दूसरी तरफ आरती पारस से बर्तन साफ करने के लिए कहती है, लेकिन पारस मना कर देता है। वह कहता है कि उसे पहले ही दो हफ्ते हो चुके हैं।

रश्मि घरवालों से कहती है हर कोई अपनी प्लेट, चम्मच कटोरी खुद धोएगा। इसी बात पर सिद्धार्थ शुक्ला हाइपर हो जाते हैं और रश्मि से झगड़ने लगते हैं। सिद्धार्थ गुस्सा होकर बाहर चले जाते हैं।बिग बॉस घरवालों के टॉय टास्क से निराश होते हैं और उसे निराशापूर्ण और बचकाना बताते हैं। अब इसका अंजाम क्या होगा? कौन मुजरिम बनेगा और जेल जाएगा, जानने के लिए बने रहें हमारे साथ।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?