लाइव न्यूज़ :

BB13: सिद्धार्थ-शहनाज के बीच आई दूरियां, पूरा घर हुआ इस हफ्ते नॉमिनेट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 8, 2020 15:16 IST

सलमान के बोलने के बाद भी घरवाले आपस में गालियां दे रहे हैं और एक दूसरे की फैमिली पर जा रहे हैं। अब हाल ही में घर के अंदर एक नया नाजारा देखने को मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस 13 जब से शुरू हुआ है घर के अंदर नए नए घमासान देखने को मिल रहे हैं। घर के अंदर किसी ना किसी की तकरार हर रोज देखने को मिल ही जाती है।

बिग बॉस 13 जब से शुरू हुआ है घर के अंदर नए नए घमासान देखने को मिल रहे हैं। घर के अंदर किसी ना किसी की तकरार हर रोज देखने को मिल ही जाती है। घरवालों के बदलते रिश्तों का दौर यहां देखने को मिल रहा है। इस सबसे खुद घरवाले भी कभी कभी परेशान देखे जाते हैं। घरवाले लगातार होस्ट सलमान खान के समझाने के बाद कुछ भी नहीं सुन रहे हैं।

सलमान के बोलने के बाद भी घरवाले आपस में गालियां दे रहे हैं और एक दूसरे की फैमिली पर जा रहे हैं। अब हाल ही में घर के अंदर एक नया नाजारा देखने को मिला है। अब हर की सबसे क्यूट जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज के बीच दूरियां आ गई हैं।

सिद्धार्थ शहनाज के रवैए से परेशान हो कर उनसे बात करना बंद कर दिया है। हालांकि शहनाज सिद्धार्थ को काफी मनाती हैं लेकिन वह कह देते हैं तुमको जिसके साथ रहो मैं अब दोस्ती नहीं निभा पाऊंगा। इससे शना काफी परेशान होती हैं और रोती हीं।

वहीं, दूसरी तरफ बिग बॉस 13 में ऐसा पहली बार हुआ है कि पूरा घर इस बार नॉमिनेट हो गया है।खास बात है कि इस बार नॉमिनेशन प्रक्रिया में सभी घरवालों को अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को बचाने के लिए घर की किसी एक चीज का त्याग करना था। घरवालों ने किसी भी चीज का त्याग न करके पूरे घर को नॉमिनेट कर दिया।

सबसे पहले 'बिग बॉस' ने कंटेस्टेंट्स कहते हैं कि  इस बार घर से बेघर होने के लिए पूरा घर नॉमिनेटेड हैं। इस प्रक्रिया में आपको विकल्प मिलेंगे। जिसमें एक विकल्प में घर की चीज होगी और दूसरे विकल्प में घर के किसी सदस्य को सुरक्षित कर सकते हैं। पहला विकल्प है गॉर्डन एरिया में मौजूद ग्रीन बेड। इस बेड के त्याग के बदले आप किसी एक सदस्य को नॉमिनेट कर सकते हैं। 

इस पर सिद्धार्थ और आरती पारस शेफाली माहिरा को बचाने की बात कहते हैं लेकिन शहनाज मना कर देती है वह विशाल को बचाती है। इससे माहिरा उससे नाराज हो जाती है। शहनाज के इस तरह के रवैए से सिद्धार्थ उनसे खासा नाराज हैं।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'वो जहर देता', बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना का वीडियो, दुल्हन के लिबास में दिखीं एक्ट्रेस

टीवी तड़का'दिवाली से पहले घर में घुसकर मार डालेंगे', बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल के पिता को मिली जान से मारने की धमकी

बॉलीवुड चुस्कीव्हाइट शॉर्ट ड्रेस में शहनाज गिल का किलर लुक, तस्वीरें ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा

टीवी तड़काहिमांशी खुराना का मालदीव में दिखा स्टनिंग लुक, खास अंदाज में मनाया वेकेशन, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरश्मि देसाई ने शिमरी ड्रेस में शेयर की तस्वीरें, फोटोशूट में दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?