लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 12: बिग बॉस के घर में एंट्री हो सकती है इन स्टार्स की, जानिए पूरी डिटेल्स!

By विवेक कुमार | Updated: August 30, 2018 16:38 IST

इस बार शो में 21 कंटेस्टेंट होंगे। इनमें से 3 सेलेब जोड़ियां और 3 नॉर्मल जोड़ियां होंगी। इसके अलावा 9 जोड़ियां शो में आने के बाद बनाई जाएंगी। 

Open in App

मुंबई, 30 अगस्त: फेमस टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 12 की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। फैन्स भी इस मसालेदार शो का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं। इस बार बिग बॉस 1 महीने पहले यानि सितंबर में ऑनएयर होगा। बिग बॉस 12 को और भी ज्यादा मसालेदार और एंटरटेनिंग बनाने के लिए मेकर्स ने इस बार शो में कई सारे बदलाव किए हैं। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान शो होस्ट करेंगे।

ऐसी भी खबर है कि बिग बॉस-12,  16 सितंबर से शुरू होगा।  अब जब कि शो को शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी है फैन्स के मन में कई सारे सवाल हैं जैसे इस बार कौन-कौन से कंटेस्टेंट घर में आएंगे? कितने सेलेब्स और कितने कॉमनर्स होंगे, घर के किस सदस्य को सबसे ज्यादा पैसे दिए जा रहे हैं। फ़िलहाल मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

खबरों के मुताबिक शो के मेकर्स इस बार घर में बोल्डनेस का तड़का भी लगाने वाले हैं। ऐसी भी खबर है कि इस बार शो में गे और लेस्बियन कपल की भी घर में एंट्री होगी।  इस बार शो में 21 कंटेस्टेंट होंगे। इनमें से 3 सेलेब जोड़ियां और 3 नॉर्मल जोड़ियां होंगी। इसके अलावा 9 जोड़ियां शो में आने के बाद बनाई जाएंगी । 

खबरों की माने तो बिग बॉस के घर में हॉटनेस का तड़का भी लगेगा। घर में ब्रिटिश पोर्न स्टार डैनी डी और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की भी एंट्री होने वाली है। बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए यह जोड़ी सबसे ज्यादा फीस चार्ज कर रही है। खबरों की मानें तो इस जोड़ी को एक हफ्ते के 95 लाख रुपए मिलेंगे ।

बता दें कि बिग बॉस के घर में इससे पहले पोर्न स्टार सनी लियोन की भी एंट्री हो चुकी है। यानी डैनी डी दूसरे पोर्न स्टार होंगे जो बिग बॉस के शो में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगे। बिग बॉस के घर में आने के बाद से ही सनी की पॉपुलरिटी बढ़ी थी। उन्हें महेश भट्ट ने घर के अंदर आकर अपनी फिल्म का ऑफर दिया था। ऐसी भी खबर है कि मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता कुंवर को बिग बॉस 12 की तरफ से ऑफर आया है। वैसे अभी कुछ समय पहले ही दोनों ने शादी की है।

खबरों की मानें तो टीवी के कई फेमस चेहरे इस बार बिग बॉस के घर का हिस्सा बन सकते हैं।  जिनमें MTV रॉक ऑन के विनर नैतिक नागदा शो का हिस्सा हो सकते हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी, कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर, निकेतन धीर और कृतिका सेंगर, हैली शाह, करणवीर बोहरा, करण पटेल, शालीन भनोट, विभा छिब्बर, सुमेर पसरीचा, स्कारलेट एम रोज, नेहा पेंडसे, रिद्धिमा पंडित, सृष्टि रोड़े, सुबुही जोशी से कंटेस्टेंट हो सकते हैं।

 

ख़बरों की मानें तो बिग बॉस के में घर में दो कॉमनर होंगे जिनमें उदित कपूर का नाम सामने आ रहा है। उदित, फिटनेस मॉडल और मैकेनिकल इंजीनियर हैं। वहीं दूसरी कंटेस्टेंट हैं सोमा मगनानी।

टॅग्स :बिग बॉससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?