लाइव न्यूज़ :

Big Boss 13: अयोध्या फैसले की वजह से तहसीन पूनावाला हुए बिग बॉस के घर से बाहर, वकीलों ने शो के मेकर्स को किया था फोन

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 11, 2019 13:43 IST

तहसीन पूनावाला को शो से इतनी जल्दी बाहर कर दिया जाएगा, इस बात का अनुमान किसी ने भी नहीं लगाया था। जिस तरीके से तहसीन ने शो में एंट्री की थी उसे देखकर लग रहा था कि तहसीन लंबे समय तक टिके रहेंगे। लेकिन इतनी जल्दी शो से बाहर जाने की वजह से शो के मेकर्स पर सवाल उठ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस सीजन 13 से मात्र 6 दिन बाद ही तहसीन पूनावाला को घर से बेघर कर दिया गया।तहसीन पूनावाला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बड़ी जानकारी शेयर की है।

बिग बॉस सीजन 13 में धमाकेदार एंट्री करने वाले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला शो से एलिमिनेट हो गए हैं। शो ने मात्र 6 दिन बाद ही तहसीन पूनावाला को घर से बेघर कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके पीछे की वजह आयोध्या मामले का फैसला है।

तहसीन पूनावाला को शो से इतनी जल्दी बाहर कर दिया जाएगा, इस बात का अनुमान किसी ने भी नहीं लगाया था। जिस तरीके से तहसीन ने शो में एंट्री की थी उसे देखकर लग रहा था कि तहसीन लंबे समय तक टिके रहेंगे। लेकिन इतनी जल्दी शो से बाहर जाने की वजह से शो के मेकर्स पर सवाल उठ रहे हैं।

इतनी जल्दी तहसीन का शो छोड़कर जाना कम वोट्स की वजह से नहीं बल्कि आयोध्या के फैसले की वजह से हुआ है। स्पॉट बॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक शो के मेकर्स को कथित तौर पर उनके वकीलों का फोन आया था जिन्होंने राजनीतिक और कानूनी कारणों का हवाला देते हुए तहसीन को शो से बाहर करने का अनुरोध किया था। इस वजह से तहसीन को शो से एलिमिनेट कर दिया गया था।

फिल हाल इस पूरे मामले पर तहसीन ने कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि तहसीन जल्द ही इस मामले पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करेंगे।

तहसीन पूनावाला के शो को छोड़ने के बाद उनकी पत्नि मोनिका वाड्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की थी। इस स्टोरी में उन्होंने तहसीन के जल्दी शो से बाहर होने को लेकर एक बड़ी जानकारी शेयर की थी।

मोनिका ने तहसीन की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है... इतना प्यार और सपोर्ट करने के लिए आप सभी का शुक्रिया। अयोध्या मामले और देश की मौजूदा पॉलिटिकल कंडीशन से जुडे़ कुछ लीगल और राजनीतिक कमिटमेंट्स के चलते तहसीन को पॉपुलैरिटी मिलने के बावजूद बिग बॉस की जर्नी को छोड़कर अपने पॉलिटिकल जोन में वापस आना पड़ रहा है। आपको बता दें कि तहसीन पूनावाला की पत्नि मोनिका वाड्रा रॉबर्ट वाड्रा की कजिन हैं और रॉबर्ट वाड्रा सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी के पति हैं। 

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सलमान खानबॉलीवुड हीरोटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?