लाइव न्यूज़ :

भूषण कुमार लेकर आ रहे हैं नया लव सॉन्ग, दिलाएगी कॉलेज रोमांस स्टोरी की याद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2020 16:13 IST

टी-सीरीज के भूषण कुमार कहते हैं, "हम ऐसे म्यूजिक बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जो हर उम्र की ऑडियंस को आकर्षित करता है। ध्वनि एक टेलेंटेड सिंगर हैं, जो कई यंगस्टर्स द्वारा तारीफें बटौर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयह सॉन्ग आपको अपने कॉलेज के दिनों की याद दिलाने के लिए पूरी तरह तैयार है।डीजे चेतस और लिजो जॉर्ज के म्यूजिक ने इस मेलोडियस ट्रैक को बहुत ताजगी दी है।जो हाल ही में डायरेक्टर जोड़ी- राधिका राव और विनय सप्रू द्वारा मुंबई में शूट किया गया था।

भूषण कुमार एक नए लव सॉन्ग- नयन के लिए वास्ते की टीम, ध्वनि भानुशाली, राधिका राव और विनय सप्रू को वापस लाते हैं। पॉप सेंसेशन ध्वनि ने कुछ समय पहले बैक टू बैक चार्टबस्टर्स देने के बाद म्यूजिक चार्ट पर नए मुकाम हासिल किए हैं और अब वे अपना नया ट्रैक रिलीज करने के लिए तैयार हैं जो आपके दिल को छू लेगा। जबकि ध्वनि को अपने पिछले सॉन्ग्स लेजा रे, वास्ते और हाल की हिट बेबी गर्ल के लिए अभी भी प्यार मिल रहा है, यंग सिंगर हमें अगले म्यूजिक वीडियो के साथ इस साल की सबसे प्यारी कॉलेज लव स्टोरी दे रही हैं।

अपनी अपबीट बेबी गर्ल से अलग, नयन एक सोलफुल रेंडीशन है, जो कि पॉप्युलर गुजराती नंबर नयन ने बाँध राखि के आसपास बनाया गया है। रोमांटिक सॉन्ग में जुबिन नौटियाल के साथ ध्वनि ने अपनी आवाज से चार चाँद लगा दिए हैं। इस सॉन्ग को मनोज मुंतशिर द्वारा लिखा गया है। नयन पुराने स्कूल रोमांस के लिए दिल को छू लेने वाला सॉन्ग है और आर्टिस्ट के रूप में ध्वनि की वर्सेटिलिटी को सामने लाता है। चाहे वह डांस ट्रैक हो या स्लो मेलोडी, ध्वनि की आवाज किसी भी सॉन्ग में जान डाल देती है। 

ट्रैक में पॉप सेंसेशन बहुत ही खास है, जिसमें एक नीयन-पार्टी थीम है। ध्वनि बताती हैं, "नयन मेरे लिए एक बहुत ही स्पेशल सॉन्ग है। इस पॉप्युलर सॉन्ग की शुरुआत मेरी मातृभाषा में हुई और मनोज सर के साथ चेत और लिजो ने इसे एक्स्ट्राऑर्डिनरी बना दिया है। यह प्यार में विश्वास करने और हार न मानने वाला सॉन्ग है। 2020 हर किसी के लिए विभिन्न तरीकों से एक कठिन वर्ष रहा है, यह इसे अलविदा कहने और स्नेह बढ़ाने का मेरा तरीका है। मैं जुबिन की शुक्रगुजार हूँ जिन्होंने इस सॉन्ग में मेरा साथ दिया। साथ ही मैं भूषण जी का भी धन्यवाद करती हूँ कि उन्होंने अपने निरंतर विश्वास और समर्थन के लिए मेरा साथ दिया। 

राधिका मेम और विनय सर को मुझे इतने खूबसूरत वीडियो लेजा रे, वास्ते और अब नयन देने के लिए विशेष धन्यवाद।" राधिका विनय बताती हैं, "जब हमने नयन को सुना, तो इसने हमें कॉलेज रोमांस की याद दिला दी। इसे सुनकर ऐसा लगता है कि यह हर लड़की/लड़के की कहानी है। वीडियो आपको प्यार में विश्वास दिलाएगा। ध्वनि कैमरा के सामने बहुत कॉन्फिडेंट रहती हैं और ऑडियंस उन्हें ऑन-स्क्रीन देखना पसंद करते हैं। नयन एक सोलफुल ट्रैक है, जो आपके दिल की धड़कनों को छू लेगा और इसमें ध्वनि और जुबिन इसे परफेक्ट बनाते हैं।"

टॅग्स :बॉलीवुड सिंगरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!