लाइव न्यूज़ :

Bhool Bhulaiyaa 2 Trailer: चुड़ैल को भगाने के लिए बाबा बने कार्तिक आर्यन, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 26, 2022 15:38 IST

कार्तिक आर्यन आयर कियारा अडवाणी स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 2' का ट्रेलर टी-सीरीज के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है। इस 3 मिनट 12 सेकंड के वीडियो की शुरुआत के पुराने बंगले और मंजुलिका से होती है।

Open in App
ठळक मुद्देइस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी के अलावा तब्बू और रजपाल यादव मुख्य भूमिका में हैं।बताया जा रहा है कि फिल्म का दूसरा भाग पहले वाले से काफी अलग है।

मुंबई: कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 2' का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है। इस फिल्म के पहले भाग में अक्षय कुमार और विद्या बालन को लीड रोल में देखा जा चुका है। फिल्म का पहला पार्ट काफी हिट साबित हुआ था। फिल्म कॉमेडी थ्रिलर है, जिसको देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। टी-सीरीज के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 'भूल भुलैया 2' का ट्रेलर रिलीज किया गया है। 

इस 3 मिनट 12 सेकंड के वीडियो की शुरुआत के पुराने बंगले और मंजुलिका से होती है। ट्रेलर में कार्तिक आर्यन को शानदार एंट्री करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वो ये भी कहते हुए नजर आते हैं कि वो भूतों को देख सकते हैं। इसके बाद रीत का किरदार निभा रहीं कियारा अडवाणी की एंट्री होती है। ट्रेलर में राजपाल यादव को पंडित की भूमिका में देखा जा सकता है। ट्रेलर ह्यूमर और हॉरर से भरपूर है। 

फिल्म 'भूल भुलैया 2' 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी के अलावा तब्बू और रजपाल यादव मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को भूषन कुमार, कृष्णा कुमार, मुराद खेतानी और अंजुम खेतानी ने को-प्रोड्यूस किया है। बताया जा रहा है कि फिल्म का दूसरा भाग पहले वाले से काफी अलग है। पहले ये फिल्म मार्च में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। 

टॅग्स :भूल भुलैया 2Kartik Aaryanकिआरा आडवाणीतब्बूराजपाल यादवटी-सीरीज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजेल से बाहर आते ही भतीजी की शादी में झूमे राजपाल यादव, वायरल हुआ डांस वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीRajpal Yadav: हास्य अभिनेता 13 दिन बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए, कड़कड़डूमा कोर्ट ने रिहाई वारंट जारी किया

बॉलीवुड चुस्कीराजपाल यादव को 18 मार्च तक अंतरिम ज़मानत मिली, एक्टर 11 दिन बाद तिहाड़ जेल से आएंगे बाहर

बॉलीवुड चुस्की'मेरे पास पैसे नहीं हैं': तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले राजपाल यादव के इमोशनल शब्द

बॉलीवुड चुस्की17 साल की 'मिस्ट्री गर्ल' के साथ डेटिंग की अफवाहें फैलाने के बाद ऑनलाइन आलोचना का शिकार हुए कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?