लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी और TV एक्ट्रेस अनुपमा पाठक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद, मरने से पहले किया था फेसबुक लाइव

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 7, 2020 05:50 IST

40 वर्षीय भोजपुरी और टीवी एक्ट्रेस अनुपमा पाठक की आत्महत्या की खबर जिस दिन आई उसी दिन (6 अगस्त) टीवी के जाने-माने नाम शमीर शर्मा का भी शव उनके मुंबई स्थित घर में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है। शमीर शर्मा टीवी धारावाहिक कहानी घर-घर से काफी फेमस हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देभोजपुरी और टीवी एक्ट्रेस अनुपमा पाठक ने अपने आखिरी फेसबुक पोस्ट में बाय-बाय और गुड नाइट लिखा है। भोजपुरी और टीवी एक्ट्रेस अनुपमा पाठक अपने आखिरी फेसबुक लाइव में धोखे और भरोसे की बात करती हैं।

मुंबई:महाराष्ट्र के मुंबई में 40 वर्षीय भोजपुरी और टीवी एक्ट्रेस अनुपमा पाठक ने आत्महत्या कर ली है। खबर के मुताबिक भोजपुरी एक्ट्रेस अनुपमा पाठक मुंबई के दहिसर इलाके स्थित अपने घर में कथित तौर फांसी लगाकर जान दे दी है। मुंबई के दहिसर में स्थित घर में उनकी बॉडी फंदे पर लटकती पाई गई है। अनुपमा पाठक ने खुदखुशी से एक दिन पहले फेसबुक लाइव पर आई थी। अनुपमा पाठक के घर से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। 

क्या लिखा है अनुपमा पाठक ने सुसाइड नोट में? 

न्यूज एजेंसी INAS के मुताबिक अनुपमा के फ्लैट से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें अनुपमा उन्होंने किसी मनीष झा नाम के शख्स का नाम लिखा है और कहा है कि ये मनीष झा नाम का शख्स उनका टू व्हीलर ले लिया था और बाद में इसे वापस करने से इनकार कर दिया। 

सुसाइड नोट में अनुपमा ने लिखा है कि उन्होंने अपने एक दोस्त की रिक्वेस्ट पर मलाड की विसडम प्रोड्यूसर कंपनी में 10 हजार रुपये लगाए थे। कंपनी को मेरे पैसे दिसंबर 2019 में वापस करने थे लेकिन उन्होंने नहीं किया। 

फेसबुक लाइव में अनुपमा पाठक ने क्या कहा? 

अनुपमा पाठक ने फेसबुक लाइव में कहा है कि यूं तो वह फेसबुक लाइव पर नहीं आती हैं लेकिन आज कुछ बातें शेयर करने आई हैं। अनुपमा पाठक अपने फेसबुक लाइव में धोखे की बात कर रह हैं। वह कह रही हैं कि उन्हें किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। 

उन्होंने कहा है कि किसी की कोई दिक्कत का हल नहीं निकलाता है। वह लोगों से कहती हैं कि आप खुद आजमाकर देखिए कोई इस तरह (सुसाइट) का कदम तब ही उठाता है, जब वह पूरी तरह से थक और हार जाता है। 

भोजपुरी और टीवी एक्ट्रेस अनुपमा पाठक ने अपने आखिरी फेसबुक पोस्ट में बाय-बाय और गुड नाइट लिखा है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। 

टॅग्स :भोजपुरीमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?