लाइव न्यूज़ :

बी प्राक के वीडियो सॉन्ग में काम करेंगी भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, शेयर किया वीडियो

By वैशाली कुमारी | Updated: September 10, 2021 10:50 IST

बी प्राक के साथ अपनी रील और धमाके की घोषणा के बाद उनके फैंस में उत्सुकता काफी बढ़ गई है, प्रशंसक बेसब्री से अक्षरा और बी प्राक के नए मूजिक एल्बम का इंतजार कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसिंगर बी प्राक लगातार नए गानों के साथ अपनी हिट गानों की फेहरिस्त लंबी करते जा रहे हैंअक्षरा सिंह ने बी प्राक के साथ उनके गाने पर एक रील भी बनाईअक्षरा सिंह की इस वीडियो को अबतक डेढ़ लाख से ज्यादा लाईक मिल चुके हैं

तेरी मिट्टी में मिल जावा, फिलहाल, दिल तोड़ के हसती हो मेरा और फिलहाल टू जैसे गानों के चलते आजकल हर कोई सिंगर बी प्राक को जानता है उनके गाने गुनगुनाता है। आशिकों के लिए उनका दिल तोड़ के गाने का नया वर्जन मलहम की तरह है तो बिछड़ों के लिए उनका गाया गाना फिलहाल भी एक अच्छी यादों में लेे जाता है।

सिंगर बी प्राक लगातार नए गानों के साथ अपनी हिट गानों की फेहरिस्त लंबी करते जा रहे हैं। उनकी प्रसिद्धि का भोजपुरी इंडस्ट्री पर भी असर हुआ है और हाल ही में अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर प्लेबैक सिंगर बी प्राक के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही उन्होंने कहा कि वह धमाका करने वाली हैं।

बॉस ओटीटी की पूर्व कंटेस्टेंट अक्षरा सिंह शो से बाहर हो चुकी हैं, भोजपूरी फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस को बिग बॉस के घर में फैंस का खूब प्यार मिला था। शो के दौरान उन्हें उनके फैंस के संदेश मिलते रहते थे लिहाजा शो से वापस आने के बाद एक्ट्रेस एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं।

 उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्लेबैक सिंगर बी प्राक के साथ एक वीडियो शेयर किया है, और लिखा की वो धमाका करने वाली हैं। अक्षरा सिंह ने बी प्राक के साथ उनके गाने पर एक रील भी बनाई।

 

View this post on Instagram

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह की इस वीडियो को अबतक डेढ़ लाख से ज्यादा लाईक मिल चुके हैं। इस रील में अक्षरा सिंह बी प्राक के साथ उनके गाने फिलहाल 2 पर लिप्सिंग करती दिख रही हैं जिसमें उनकी अदाकारी चार चांद लगा रही है। वीडियो देख बी प्राक ने कमेंट किया 'जय हो'  वीडियो में एक्ट्रेस साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

बी प्राक के साथ अपनी रील और धमाके की घोषणा के बाद उनके फैंस में उत्सुकता काफी बढ़ गई है, प्रशंसक बेसब्री से अक्षरा और बी प्राक के नए मूजिक एल्बम का इंतजार कर रहे हैं। भोजीवुड के कई सितारों ने अक्षरा सिंह को उनके इस नए प्रोजेक्ट के लिए शुभकामनाए दी है।

टॅग्स :अक्षरा सिंहबॉलीवुड सिंगरबॉलीवुड गॉसिपइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!