लाइव न्यूज़ :

Bheed trailer: 'भीड़' में दर्ज है लॉकडाउन की भयावहता और आम आदमी के दर्द, जद्दोजहद की तस्वीरें, देखें ट्रेलर

By अनिल शर्मा | Updated: March 10, 2023 13:55 IST

Bheed trailer: फिल्म के बारे में अनुभव सिन्हा ने कहा कि यह हमारे समय की जटिलताओं और विरोधाभासों को दिखाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म भीड़ भारत में 2020 में लगाए गए लॉकडाउन की पृष्ठभूमि पर आधारित है।भीड़ 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।मेरे लिए इस कहानी को जीवंत करना और दर्शकों के साथ साझा करना जरूरी थाः निर्देशक अनुभव सिन्हा

Bheed trailer: फिल्म उद्योग में निर्देशक अनुभव सिन्हा की पहचान अलग सिनेमा बनाने वालों में है। मुल्क, आर्टिकल 15 और अनेक जैसी फिल्में बना चुके अनुभव अब 'भीड़' लेकर आए हैं। भीड़ में लॉकडाउन जैसे भयावह दौर से गुजर चुके देशवासियों के दर्द और ताकतवर लोगों के खिलाफ कमजोर वर्ग की लड़ाई को दर्शाया गया है। यानी यह फिल्म भारत में 2020 में लगाए गए लॉकडाउन की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

ट्रेलर की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी की उस घोषणा से होती है जिसके बाद इंसान अपने ही घरों में कैद हो जाता है। लॉकडाउन के तमाम भयावह तस्वीरों के पार्श्व में नरेंद्र मोदी की आवाज में घोषणा होती है- आज रात 12 बजे से पूरे देश में सम्पूर्ण लॉकडाउन होने जा रहा है। इसी के आगे एक हिस्से में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे राजकुमार राव का एक संवाद आता है- 'न्याय हमेशा ताकतवर लोगों के हाथ में होता है शर्मा जी, अगर कमजोर के हाथ में न्याय दे दिया जाए न तो वो न्याय अलग होगा।' वहीं एक दृश्य में लॉकडाउन को कवर कर रही एक महिला पत्रकार इसे, भारत-पाकिस्तान के विभाजन की तरह दर्ज कर रही होती है। देखें ट्रेलर-

 

इस ट्रेलर में लॉकडाउन के दौरान की वे तमाम तस्वीरें मौजूद हैं जिसे देश के लोगों ने देखा सुना महसूस किया। लाखों राहगीरों के कार्यस्थल से घरों को पलायन, राज्यों की सीमाओं में प्रवेश, सड़कों पर पीटा जाना, उनपर रसायनों का छिड़काव किया जाना, सभी तस्वीरें उम्दा तरीके से दर्ज की गई हैं। 

एक हिस्से में तबलीगी जमात का भी जिक्र होता है। यानी लॉकडाउन के दौरान मीडिया में चल रही कई कहानियों को भी दर्ज किया गया है। और आम आदमी की संघर्ष और उसके दर्द की दास्तां तो है ही। फिल्म में राजकुमार राव, पंकज कपूर, भूमि पेडनेकर, दीया मिर्जा और आशुतोष राणा जैसे मंझे हुए कलाकार हैं।

 ‘‘भीड़’’ 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म के बारे में अनुभव सिन्हा ने कहा कि यह हमारे समय की जटिलताओं और विरोधाभासों को दिखाएगी। ‘‘आर्टिकल 15’’, ‘‘थप्पड़’’ जैसी फिल्में बना चुके सिन्हा ने एक बयान में कहा था- ‘‘‘भीड़’ एक ऐसी कहानी है जो उस सामाजिक विषमता पर प्रकाश डालती है जिसका देश ने सबसे कठिन समय में सामना किया। मेरे लिए इस कहानी को जीवंत करना और दर्शकों के साथ साझा करना जरूरी था।’’

बता दें कि फिल्म भूषण कुमार के नेतृत्व वाली टी-सीरीज और सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है। कुमार ने कहा कि वह ‘‘भीड़’’ में सिन्हा के साथ काम करने को लेकर रोमांचित हैं। निर्माता ने कहा था कि ‘‘यह ऐसी फिल्म है, जो हाल के वर्षों में हमारे देश के कुछ कठिन समय का झरोखा प्रस्तुत करेगी और एक निर्देशक के रूप में अनुभव की दृष्टि किसी से कम नहीं है।’

टॅग्स :अनुभव सिन्हाराजकुमार रावआशुतोष राणादीया मिर्ज़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी पत्रलेखा ने दिया बेटी को जन्म

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मराठी भाषा विवाद पर बोले अभिनेता आशुतोष राणा, कहा...

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव की 'मालिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, वीकेंड पर कमाए 15.02 करोड़

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार