कोरोना वायरस के तेजी से फैलते संक्रमण और विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से इसे महामारी घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही भारत में भी ये वायरस तेजी से फैलता जा रहा है। इस वायरस के चलते तीन लोगों की भारत में जान भी जा चुकी है। कोरोना वायरस के चलते आम लोगों के अलावा सभी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी दहशत में हैं। फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग कैंसिल हो गई है जिस कारण से सेलेब्स घर हैं। ऐसे में कॉमेडियन भारती सिंह का गुस्सा फूटा है।
घर में रहने से सेलेब्स अलग अलग काम करते नजर आ रहे हैं।ऐसे में सलमान खान (Salman Khan) पेटिंग्स बना रहा है तो आलिया भट्ट (Alia Bhatt) किताबें पढ़कर अपना टाइम पास कर रहा है। लेकिन भारती सिंह घर में बैठने से परेशाना हो गई हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर उन्होंने शेयर किया है।
भारती सिंह ने दो वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो में घर बैठने के कारण वह चिढ़ती नजर आ रही हैं।पहले वीडियो में भारती कहती हैं, 'कोरोना वायरस ने तो दिमाग ही खराब कर दिया है। मॉल-बाजार सब बंद करे जा रहे हैं। क्या करें घर बैठे-बैठे दीवारों पर सर मारें अपना, मैंने तो मार भी लेना है।